इस मछली को खाने से हो सकता है कैंसर ! देश में इसे बेचने पर भी पाबंदी, क्या आप जानते हैं इसका नाम?

Last Updated:

Thai Mangur Fish and Cancer Risk: थाई मांगुर फिश पर भारत में बैन लगाया गया है, क्योंकि इसका सेवन करना सेहत के लिए बेहद खतरनाक माना गया है. इस मछली में कैंसर पैदा करने वाले तत्व पाए जाते हैं. इसलिए यह मछली नहीं खानी चाहिए.

इस मछली को खाने से हो सकता है कैंसर ! देश में इसे बेचने पर भी पाबंदीथाई मांगुर मछली सेहत के लिए बेहद खतरनाक होती है.
Why Thai Mangur Fish is Dangerous: सेहत के लिए मछली खाना फायदेमंद माना जाता है. सैल्मन, टूना और मैकेरल फिश को खाना कई मायनों में लाभकारी माना जाता है. हालांकि एक ऐसी भी मछली है, जिसे पालने और बेचने पर भारत में बैन लगाया गया है. इस मछली का नाम थाई मांगुर (Thai Mangur) है. यह एक विदेशी प्रजाति की मछली है, जिसे मुख्य रूप से थाईलैंड और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में बड़े पैमाने पर पाला जाता है. इसकी खासियत यह है कि यह मछली बहुत तेजी से बढ़ती है और इसे पालन करना करना सस्ता होता है. एक जमाने में भारत के कई हिस्सों में इसे बड़े पैमाने पर पाला जाने लगा था. हालांकि जैसे-जैसे इसके सेवन से होने वाले स्वास्थ्य जोखिम सामने आए, लोगों की चिंता बढ़ने लगी और सरकार ने इस पर बैन लगा दिया.

यूपी के अलीगढ़ फिशरीज डिपार्टमेंट की असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. प्रियंका आर्या के मुताबिक कई रिसर्च में यह पता चला है कि थाई मांगुर मछली में ऐसे टॉक्सिन्स होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकते हैं. इस मछली में कैंसर पैदा करने वाले तत्व भी होने की बात कही जाती है. इसकी वजह है कि इस मछली को अक्सर कम गुणवत्ता वाले या प्रदूषित जल स्रोतों में पाला जाता है, जहां पानी में हैवी मेटल्स और जहरीले पदार्थ होते हैं. ये जहरीले तत्व मछली के मांस में जम जाते हैं और जब हम इसे खाते हैं तो ये हमारे शरीर में चले जाते हैं. इससे शरीर के कई अंग प्रभावित होते हैं और धीरे-धीरे ये टॉक्सिन कैंसर जैसे गंभीर रोगों का कारण बन सकते हैं. ऐसे जहरीले पदार्थ सामान्य मछलियों में कम पाए जाते हैं, लेकिन थाई मांगुर में ज्यादा होते हैं.

एक्सपर्ट की मानें तो थाई मांगुर मछली में मौजूद जहरीले तत्व और टॉक्सिन हमारे शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं. ये टॉक्सिन DNA की संरचना को भी प्रभावित कर सकते हैं, जिससे कोशिकाओं में अनियमितताएं आने लगती हैं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां विकसित हो सकती हैं. इसके अलावा थाई मांगुर का सेवन पाचन तंत्र को भी नुकसान पहुंचा सकता है. पेट दर्द, एसिडिटी, उल्टी, दस्त जैसी समस्याएं अक्सर इस मछली के कारण देखने को मिली हैं. अगर लंबे समय तक इसे खाया जाए तो शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और कई अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं.

भारत सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों ने थाई मांगुर मछली के सेवन, उत्पादन और बिक्री पर सख्त पाबंदी लगा दी है. इस पाबंदी का उद्देश्य लोगों को इस खतरनाक मछली से बचाना है, ताकि वे सुरक्षित और स्वस्थ मछली खा सकें. कई राज्यों में इसे पकड़ने या बेचने वाले मछुआरों और दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है. सरकार की यह पहल सार्वजनिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि अगर लोग इस मछली का सेवन जारी रखते हैं तो स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकते हैं.

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय वर्तमान में News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में काम कर रहे हैं। उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 9 वर्षों का अनुभव है. वे खासतौर पर हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों को गहराई से स…और पढ़ें

अमित उपाध्याय वर्तमान में News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में काम कर रहे हैं। उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 9 वर्षों का अनुभव है. वे खासतौर पर हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों को गहराई से स… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

इस मछली को खाने से हो सकता है कैंसर ! देश में इसे बेचने पर भी पाबंदी

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *