रोज खा रहे हैं रोटी और चावल? ये आदत आपकी सेहत को धीरे-धीरे कर रही बर्बाद! जानें वजह

Last Updated:

अक्सर लोग दाल, चावल, रोटी, सब्जी को परफेक्ट डाइट मानते हैं. इसी वजह से चावल या रोटी को साथ खाते हैं. लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार रोटी (Roti) और चावल (Rice) एक ही समय में खाना बेहतर नहीं माना जाता है. उनके अनुसार एक समय में एक ही मील लेना अच्छा होता है.

Zoom

ज्यादातर घरों में लंच या डिनर में दाल, रोटी, चावल और सब्जी खाना आम बात है. कई लोग इसे परफेक्ट डाइट मानते हैं क्योंकि इससे लगता है कि शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोटी और चावल को एक साथ खाना सेहत के लिए सही नहीं है? स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, एक समय में एक ही तरह का मुख्य भोजन लेना बेहतर होता है. इसका कारण सीधे तौर पर कैलोरी काउंट और पाचन से जुड़ा है.

जब हम रोटी और चावल दोनों को एक ही समय पर खाते हैं, तो हम जरूरत से ज्यादा कैलोरी ले लेते हैं. चावल और रोटी दोनों ही मुख्य रूप से कार्बोहाइड्रेट्स का स्रोत हैं. कार्बोहाइड्रेट्स ज्यादा मात्रा में लेने से ब्लड शुगर लेवल में बढ़ोतरी हो सकती है और वजन बढ़ने का खतरा भी बढ़ जाता है. इसके अलावा, रोटी और चावल एक साथ खाने से पाचन तंत्र पर भी दबाव पड़ता है. शरीर को दोनों को पचाने में ज्यादा समय और ऊर्जा लगती है. इसका असर पेट में भारीपन, गैस, एसिडिटी और कभी-कभी कब्ज की समस्या के रूप में भी दिख सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा करने से डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर हो सकता है और लंबे समय में पाचन संबंधी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं.

कैलोरी और पोषण का संतुलन
रोटी और चावल दोनों ही ऊर्जा देने वाले भोजन हैं. लेकिन जब इन्हें एक साथ खाया जाता है, तो कैलोरी इनटेक बहुत ज्यादा हो जाता है, जिससे वजन बढ़ना आसान हो जाता है. यदि आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो रोटी और चावल एक साथ खाने से बचना ही बेहतर है. इसके बजाय, एक समय में सिर्फ रोटी या सिर्फ चावल लेना ज्यादा फायदेमंद होता है. इसके अलावा, अलग-अलग समय पर इन्हें खाने से पोषक तत्वों का सही अवशोषण भी होता है. रोटी और चावल दोनों में अलग-अलग प्रकार के कार्ब्स होते हैं, और एक साथ लेने पर शरीर को इन्हें अलग-अलग पचाने में मुश्किल होती है.

रोटी और चावल को अलग समय पर कैसे खाएं?
अगर आप अपने लंच में चावल लेना चाहते हैं तो रोटी को डिनर में शामिल करें. इसी तरह, अगर लंच में रोटी खाई जा रही है, तो चावल को रात के खाने तक छोड़ दें. इससे शरीर को संतुलित पोषण और आसान पाचन दोनों मिलता है. साथ ही, रोटी और चावल के साथ सब्जियों और दाल का सेवन जरूर करें. यह खाने को संतुलित बनाता है और शरीर को आवश्यक विटामिन और मिनरल्स भी देता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *