Last Updated:
Raw Vs Fried Paneer: पनीर प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है. कई लोग कच्चा पनीर खाना पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोग फ्राइड पनीर को पसंद करते हैं. दोनों ही तरीके से पनीर खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है.
Benefits of Raw Vs Fried Paneer: पनीर दूध से बनाया जाने वाला एक डेयरी प्रोडक्ट है और अधिकतर लोगों को यह पसंद होता है. पनीर से सब्जी ही नहीं, कई व्यंजन बनाए जाते हैं. पनीर कई तरीके से खाया जाता है और इसका स्वाद हर रूप में लाजवाब होता है. पनीर में प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों की भरमार होती है. कई लोग कच्चा पनीर खाना पसंद करते हैं, जबकि कई लोग पनीर को खाने से पहले फ्राई करना पसंद करते हैं. दोनों ही तरीके से पनीर खाने का खूब चलन है. अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि सेहत के लिए कच्चा पनीर ज्यादा फायदेमंद होता है या फ्राइड पनीर?
तला हुआ पनीर जैसे- पनीर टिक्का या पनीर बटर मसाला स्वाद में तो लाजवाब होता है, लेकिन इसके सेवन में कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए. तले हुए पनीर में ज्यादा कैलोरी और फैट होता है, जो वजन बढ़ने का कारण बन सकता है. ज्यादा फैट वाले पनीर के सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है, जो हार्ट डिजीज का कारण बन सकता है. तला हुआ पनीर पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है, जिससे अपच और गैस की समस्या हो सकती है.
अब सवाल है कि कच्चा पनीर कब और कैसे खाएं? एक्सपर्ट्स की मानें तो कच्चा पनीर खाने का सबसे अच्छा समय सुबह का है. इसे सुबह ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं या सलाद में मिला सकते हैं. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें हल्का सेंधा नमक, काली मिर्च और नींबू का रस मिला सकते हैं. तला हुआ पनीर कभी-कभार खा सकते हैं. हालांकि इसे रोज की डाइट में शामिल करने से बचें. अगर आप इसे खाते हैं, तो उसके साथ सलाद या सूप जैसे हल्के आहार का सेवन करें, ताकि कैलोरी का संतुलन बना रहे. कुल मिलाकर कच्चा पनीर सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है, जबकि तला हुआ पनीर का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें