पपीता खाना इन लोगों के लिए जहर से कम नहीं, ऐसे लोग अगर खाएं तो खाने से पहले हजार बार सोचें, वरना…

Last Updated:

Papaya Side Effect In Hindi: पपीता खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. पपीता विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सडेंट जैसे कई पोषक तत्व से भरपूर होता है. इसके बावजूद भी कुछ लोगों के लिए पपीता खाना काफी नुकसानदायक हो सकता है.

रोजाना एक पपीता खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. पपीता में विटामिन ए, सी, ई, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं. पपीता का सेवन करने से त्वचा चमकदार बनाने और हृदय की रक्षा करने में मदद मिलती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए पपीता खाना जहर के बराबर है, ऐसे अगर ये लोग खाएं तो पहले हजार बार सोचें.

पपीते में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. यह सर्दी-खांसी जैसे आम संक्रमणों को दूर रखता है. पपीता हृदय के लिए भी फायदेमंद है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और पोटैशियम हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करते हैं.

पपीता का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए खासकर कच्चा पपीता खाना. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मौजूद तत्व ‘लेटेक्स’ (रबर मिल्क) गर्भाशय में संकुचन पैदा करता है. इससे गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है.

कुछ लोगों को पपीते खाने से एलर्जी हो सकती है, ऐसे में अगर आपको खुजली, सूजन या सांस लेने में परेशानी हो, तो आपको तुरंत इसे खाना बंद कर देना चाहिए. मधुमेह रोगियों को भी पपीता कम मात्रा में खाना चाहिए. क्योंकि अधिक खाने से रक्त शर्करा का स्तर प्रभावित हो सकता है.

पपीता औषधीय गुणों से भरपूर एक फल है. लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए तभी अधिक फायदेमंद होता है जब इसे सही मात्रा में लिया जाए. गर्भवती महिलाओं, एलर्जी से पीड़ित लोगों और मधुमेह के रोगियों को इसे डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही खाना चाहिए.

पपीता सचमुच प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक चमत्कारी फल है. अगर आप इसे पर्याप्त मात्रा में खाएंगे, तो पपीता आपकी सेहत के लिए कवच बनेगा, लेकिन अगर आप इसे ज़्यादा खाएंगे, तो यह सेहत के लिए खतरा बन जाएगा. (नोट: यह लेख विशेषज्ञों द्वारा दी गई सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है. न्यूज़ 18 हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

पपीता खाना इन लोगों के लिए जहर से कम नहीं, ऐसे लोग अगर खाएं तो खाने से पहले…

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *