Last Updated:
आजकल लोग स्वाद और सुविधा के लिए पैकेट बंद फ़ूड और कोल्ड ड्रिंक का सेवन करते हैं, लेकिन विशेषज्ञ बताते हैं कि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. घर का बना खाना और नींबू पानी जैसी हेल्दी ड्रिंक सुरक्षित विकल्प हैं.
अगर आप भी बंद पैकेट जूस या कोल्ड ड्रिंक पीने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाएं. हम आपको आज इसके नुकसान के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं. कोल्ड ड्रिंक, जिसे आप बड़े स्वाद से गर्मियों में पीना पसंद करते हैं, शरीर के लिए उतना ही हानिकारक है. कोल्ड ड्रिंक पीने से शुगर के मरीजों को खास नुकसान हो सकता है. इसमें हाई शुगर होने के कारण डायबटीज के मरीजों की शुगर अचानक बढ़ सकती है, इसलिए बिना चिकित्सक की सलाह इसका सेवन खतरनाक साबित हो सकता है.
कोल्ड ड्रिंक के अधिक सेवन से हृदय पर भी गंभीर असर पड़ता है. चिकित्सक बताते हैं कि इसमें मौजूद कैलोरी और कोलेस्ट्रॉल हृदय की धमनियों को बंद करने की प्रक्रिया को तेज़ कर देते हैं. लंबे समय तक कोल्ड ड्रिंक पीने से धीरे-धीरे धमनियां पूरी तरह से बंद होने लगती हैं, जिससे हृदय पर दबाव बढ़ता है और हृदय संबंधी कई रोग उत्पन्न हो सकते हैं. कई मामलों में यह हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्याओं का कारण भी बन सकता है.
कई बार लोग पैकेट बंद जूस या कॉफी शेक पीने का शौक रखते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके अधिक सेवन से मोटापा बढ़ सकता है. जो लोग अपना वजन नियंत्रित रखना चाहते हैं, उन्हें पैकेट बंद जूस, पैकेट बंद फ़ूड और पैकेट बंद चॉकलेट शेक से बचना चाहिए. चिकित्सक भी लोगों को इनके सेवन से बचने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह शरीर के लिए नुकसानदेह होता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
बदलते युग के साथ अब हर घर में ताज़ा खाना बनाने की बजाय बाहर से पैकेट बंद फ़ूड मंगाया जाता है. थोड़े आलस्य की वजह से लोग घर में खाना नहीं बनाते और बाहर से बंद पैकेट फ़ूड मंगाकर उसे गर्म करके खाना पसंद कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह पैकेट बंद फ़ूड शरीर के लिए नुकसानदेह होता है. दरअसल, इसमें मौजूद तत्व शरीर में पाए जाने वाले अच्छे बैक्टीरिया को मारने या कम करने का काम करते हैं. चिकित्सक भी बताते हैं कि पैकेट बंद फ़ूड, पैकेट बंद चिप्स, कोल्ड ड्रिंक आदि से जितना दूर रहा जाए, उतना आप स्वस्थ रहेंगे.
कोल्ड ड्रिंक पीने से शरीर में सबसे बड़ा असर विटामिन पर पड़ता है. चिकित्सक बताते हैं कि कोल्ड ड्रिंक में फॉस्फोरिक एसिड और कैफीन का मिश्रण होता है, जो मूत्रवर्धक प्रभाव वाला है. इसके कारण कोल्ड ड्रिंक पीने के लगभग एक घंटे बाद ये तत्व शरीर से पोषक तत्वों और विटामिन्स को बाहर निकालना शुरू कर देते हैं. टॉयलेट के माध्यम से शरीर के जरूरी तत्व बाहर चले जाते हैं. डॉ. बताते हैं कि यदि आप रोजाना कोल्ड ड्रिंक पीते हैं, तो इससे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है और धीरे-धीरे विटामिन की कमी होने लगती है. इसलिए इसका सेवन या तो न करें या बहुत कम मात्रा में ही करें.
आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि किसी भी तरह का पैकेट बंद फ़ूड, चाहे वह कोल्ड ड्रिंक हो, पैकेट बंद चिप्स हो या अन्य कोई पदार्थ शरीर के लिए बेहद नुकसानदेह होता है. उनका कहना है कि मनुष्य को घर का बना शुद्ध खाना और साफ पानी पीना चाहिए. इसके बजाय सॉफ्ट ड्रिंक में नींबू पानी का सेवन किया जा सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदमंद है. किसी भी तरह के पैकेट बंद पदार्थ का नियमित इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
.