Last Updated:
Cholai Saag: सर्दियों के मौसम में कई प्रकार की हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन अधिक होता है. सर्दियों के मौसम में आमतौर पर सरसों, पालक, मेथी, बथुआ और चौलाई का साग बहुत खाया जाता है. ये सभी साग स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, आज हम चौलाई के साग का बात करते हैं. सर्दियों में चौलाई का साग एक सुपरफूड माना जाता है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है.
चौलाई की खीर, साग एवं सब्जी सेहत के लिए फायदेमंद होती है. क्योंकि यह फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और खनिजों से भरपूर होती है. यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने, खून की कमी को दूर करने, हड्डियों को मजबूत करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकती है.

एक्सपर्ट डॉ. रवि आर्या ने बताया कि चोलाई की खीर एक चीज में नहीं बल्कि कई चीजों में फायदेमंद होती है. यह हड्डियों को तो मजबूत करती है. इसके अलावा आंखों की रोशनी के लिए भी फायदेमंद होती है. ब्लड शुगर नियंत्रित करती है और कई चीजों में यह फायदा देती है.

चौलाई का साग स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि यह विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होता है. इसके सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होती है. पाचन तंत्र मजबूत होता है. हड्डियों को मजबूती मिलती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.

चौलाई खून की कमी को दूर करने में मदद करती है. क्योंकि इसमें आयरन अच्छी मात्रा में होता है. आयरन लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन और हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है. जिससे एनीमिया (खून की कमी) की समस्या कम होती है.

चौलाई ब्लड शुगर नियंत्रित करने में मदद कर सकती है, क्योंकि यह पोषक तत्वों से भरपूर है और इसमें एंटी-डायबिटिक व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं. यह इंसुलिन के प्राकृतिक उत्पादन को बढ़ावा देती है और इसमें मौजूद फाइबर रक्त शर्करा को स्थिर रखने में मदद करता है.

चौलाई बालों और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद है. यह बालों को झड़ने और सफेद होने से रोकने में मदद कर सकती है और त्वचा को चमकदार बनाने के साथ-साथ दाग-धब्बे कम कर सकती है. इसमें मौजूद विटामिन ए, सी, एंटीऑक्सीडेंट, लाइसिन और अन्य खनिज इसे त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प बनाते हैं.

चौलाई ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती है क्योंकि इसमें विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. यह इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ावा दे सकती है और फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा कर सकती है. जिससे ब्लड शुगर का स्तर संतुलित रहता है.