Kali Mirch khane ke fayde: आयुर्वेद में भारतीय रसोई को औषधियों का खजाना बताया गया है. क्योंकि, यहां रखें कई किचन मसाले हमें सेहतमंद रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. काली मिर्च इनमें से एक है. जी हां, काली मिर्च को मसालों की रानी भी कहा जाता है. ये सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि कई परेशानियों से राहत दिलाने में भी कारगर है. इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट से लेकर कई बीमारियों से निजात पाया जा सकता है. वैसे तो इसका सेवन किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन रात में सोने से पहले सही तरीके से खाया जाए, तो कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं. अब सवाल है कि आखिर काली मिर्च के फायदे क्या हैं? सेहत लाभ के लिए काली मिर्च कब खाना सही? आइए जानते हैं इस बारे में-
काली मिर्च किस समय खाना ज्यादा फायदेमंद
सेहतमंद रहने के लिए हम हम तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं. लेकिन, गुनगुने पानी के साथ काली मिर्च (Black Pepper) का सेवन अधिक फायदेमंद हो सकता है. इसका रोज सीमित सेवन करने से कई बेनिफिट्स मिल सकते हैं. इसके अधिक लाभ लेने के लिए इसको खाने के सबसे सही समय रात को सोने से पहले का है. इसके लिए एक गिलास गर्म दूध में एक चुटकी काली मिर्च का पाउडर मिलाएं. इसके बाद इसे रात में सोने से पहले पिएं.
काली मिर्च में मौजूद पोषक तत्व
वेबएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस तीखे मसाले में कई तरह के सक्रिय यौगिक होते हैं, खासकर ओलियोरेसिन और एल्कलॉइड जैसे पिपेरिन और चैविसिन. इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड्स, आवश्यक तेल और अन्य फेनोलिक यौगिक भी होते हैं, जो आपकी कोशिकाओं की रक्षा करने और पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.
काली मिर्च विटामिन और खनिज
विटामिन K
विटामिन ई
विटामिन ए
थायमिन (B1)
राइबोफ्लेविन (B2)
पैंटोथेनिक एसिड (B5)
विटामिन बी6
मैंगनीज
तांबा
लोहा
कैल्शियम
फास्फोरस
पोटेशियम
सेलेनियम
जस्ता
क्रोमियम
काली मिर्च के बेहतरीन फायदे
पाचन सुधारे: काली मिर्च में पाइपेरिन नामक यौगिक पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को तेज करता है. सोने से पहले काली मिर्च का सेवन गैस, अपच और पेट की अन्य समस्याओं से राहत दिला सकता है. ध्यान रहे कि, काली मिर्च का अधिक सेवन न करें, क्योंकि यह पेट में जलन पैदा कर सकती है.
इम्यूनिटी बूस्ट करे: काली मिर्च में एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं. यह सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचाने में सहायक है.
अनिद्रा से बचाए: अगर आप नींद की समस्या से परेशान हैं, तो काली मिर्च का सेवन आपको राहत दे सकता है. यह शरीर को आराम देता है और स्लीप क्वालिटी को बेहतर बनाता है.
वजन घटाए: काली मिर्च मेटाबॉलिज़्म को तेज करती है और फैट बर्निंग प्रक्रिया को बढ़ावा देती है. रात में इसका सेवन वजन घटाने में मदद कर सकता है.
स्किन-बालों के लिए असरदार: काली मिर्च का नियमित सेवन त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाता है. इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और उम्र बढ़ने के लक्षणों को धीमा करते हैं.
ब्लड शुगर घटाए: काली मिर्च ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है. यह शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाती है और डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है.
सांस संबंधी समस्याओं में लाभकारी: काली मिर्च बलगम को कम करने और फेफड़ों को साफ करने में मदद करती है. यह अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं में उपयोगी मानी जाती है.
कैंसर का जोखिम घटाए: इसमें मौजूद पाइपरिन नामक तत्व कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में सहायक होता है. यह शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और सेल्स को हेल्दी रखता है.