Last Updated:
Aluminum Foil Health Dangers: सर्दियों में लंच या डिनर को गर्म रखने के लिए इसे एल्युमिनियम फॉयल में पैक करते हैं, तो इससे आपकी सेहत बिगड़ सकती है. कुछ स्टडी के निष्कर्ष बताते हैं कि बेकिंग या फूड पैकिंग के लिए एल्यूमिनियम फॉइल का इस्तेमाल बॉडी में टॉक्सिन की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है.
घरों में एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल रोटी, पराठे, सैंडविच को स्टोर रखने के लिए बहुत कॉमनली किया जाता है. कई लोग बच्चों को टिफिन में लंच पैक करते वक्त भी रोज इस फॉइल करते हैं, ताकि खाना लंबे समय तक गर्म रहे. लेकिन क्या भी आपने ये सोचा है ये आपके सेहत को बिगाड़ भी सकता है?

कई लोग यही सोचते हैं, कि इसमें क्या हर्ज है अगर सस्ते में कुछ ऐसा विकल्प मिल रहा है जो बिना सामान का वजन बढ़ाए, टूटे खाने को गर्म करने का काम कर रहा है. जबकि इसका इस्तेमाल आप किस तरीके से करते हैं, ये आपकी सेहत को बहुत प्रभावित करता है.

2024 में फूड बायोसाइंस जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी में ये जानकारी सामने आयी कि एल्युमिनियम फॉयल में लपेट कर हाई फ्लेम में भुनी हुई मछली में मेटल की मात्रा बहुत ज्यादा थी. मछली भूनने के बाद फॉयल के वजन में प्रतिशत कमी आयी थी, जिससे पता चलता है कि उसमें मौजूद धातुएं मछली में रिसकर मिल गईं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक अन्य अध्ययन में बेकिंग प्रक्रिया के दौरान एल्युमीनियम फॉयल से एल्युमीनियम के रिसाव की मात्रा का अनुमान लगाया गया. शोधकर्ताओं ने पाया कि बेक किए गए खाद्य पदार्थों, जिनमें अटलांटिक सैल्मन, मैकेरल, डक ब्रेस्ट, हरमेलिन चीज, टमाटर, पेपरिका, कार्ल्सबैड पकौड़ी, पोर्क रोस्ट, पोर्क नेक, चिकन ब्रेस्ट और चिकन थाई शामिल थे, में एल्युमीनियम की मात्रा 40 गुना बढ़ गई.

एल्युमिनियम एसिडिटिक और नमकीन फूड्स जैसे टमाटर, नींबू, सिरका, अचार और मसालेदार ग्रेवी के साथ प्रतिक्रिया करता है. ऐसे में जब इन खाद्य पदार्थों को एल्युमिनियम फॉयल या डिब्बों में पकाया या स्टोर किया जाता है, तो कुछ मात्रा में एल्युमिनियम भोजन में मिल सकता है.

लंबे समय तक अधिक मात्रा में एल्युमिनियम का सेवन हड्डियों की समस्याओं, गुर्दे पर दबाव और नर्वस सिस्टम संबंधित समस्याओं का कारण बन सकता है, खासकर गुर्दे की बीमारी से पीड़ित लोगों में, जिनका शरीर एल्युमिनियम को आसानी से बाहर नहीं निकाल पाता है.

ऐसे में बॉडी को गंभीर नुकसानों से बचाने के लिए एल्यूमिनियम फॉइल को इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. जैसे डैमज, खरोंच वाले या पतले एल्युमिनियम के डिब्बों का उपयोग करने से बचें. इससे एल्युमिनियम के लीक होने की संभावना ज्यादा होती है. इसके अलावा गर्म भोजन को सीधे फॉयल में लपेटकर लंबे समय तक स्टोर करना भी हानिकारक साबित हो सकता है.