Last Updated:
Roti vs Rice: अगर हम पोषण के हिसाब से देखें तो एक मध्यम आकार की गेहूं की रोटी लगभग 40 ग्राम आटे से बनी हुई होती है. इसमें करीब 120 कैलोरी होती है, जबकि एक कटोरी पके हुए चावल लगभग 100 ग्राम में लगभग 130–140 कैलोरी होती है. यानी कैलोरी के मामले में एक रोटी लगभग आधा कप चावल के बराबर मानी जा सकती है.
भारतीय भोजन में रोटी और चावल दोनों का ही अहम स्थान है. कुछ लोग हर भोजन में चावल के बिना अधूरा महसूस करते हैं, तो कुछ के लिए रोटी ही पेट भरने का जरिया है. लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि एक रोटी कितने चावल के बराबर होती है और इन दोनों में से कौन ज्यादा सेहतमंद है.

अगर हम पोषण के हिसाब से देखें तो एक मध्यम आकार की गेहूं की रोटी लगभग 40 ग्राम आटे से बनी हुई होती है. इसमें करीब 120 कैलोरी होती है, जबकि एक कटोरी पके हुए चावल लगभग 100 ग्राम में लगभग 130–140 कैलोरी होती है. यानी कैलोरी के मामले में एक रोटी लगभग आधा कप चावल के बराबर मानी जा सकती है.

रोटी में फाइबर की मात्रा चावल के मुकाबले अधिक होती है, क्योंकि गेहूं में भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन और प्रोटीन होता है. यह धीरे-धीरे पचती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है. इसलिए जो लोग वजन घटाना चाहते हैं या डायबिटीज़ के मरीज हैं, उनके लिए रोटी ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है.

वहीं, चावल में पानी की मात्रा ज्यादा होती है और यह हल्का होता है, इसलिए यह जल्दी पच जाता है. यही वजह है कि बीमार या कमजोर लोगों को चावल खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह पेट पर ज्यादा भार नहीं डालता.

अगर बात करें ऊर्जा की तो दोनों में कार्बोहाइड्रेट भरपूर होता है. यानी दोनों शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं. फर्क सिर्फ इतना है कि चावल में फाइबर कम होता है और रोटी में ज्यादा. इसीलिए रोटी ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करती है, जबकि सफेद चावल जल्दी शुगर बढ़ा सकता है.

अगर आप संतुलित आहार लेना चाहते हैं, तो दिन के भोजन में रोटी और रात में हल्का चावल लेना बेहतर माना जाता है. चाहें तो चावल की जगह ब्राउन राइस या मिलेट रोटी ज्वार, बाजरा, रागी भी शामिल कर सकते हैं.