Last Updated:
छत्तीसगढ़ प्रदेश में आसानी से मिलने वाला करी पत्ता सेहत और सुंदरता दोनों के लिए लाभकारी है. रोजाना 12 पत्तियां चबाने से सफेद बाल काले और घने हो जाते हैं. चेहरे पर नैचुरल शाइन और ग्लो आने लगता है. साथ ही यह पाचन, शुगर और वजन नियंत्रण में भी मदद करता है.
छत्तीसगढ़ प्रदेश में घर-घर की छत या आंगन में आसानी से मिलने वाला करी पत्ता (मीठी नीम) सेहत और सुंदरता दोनों के लिए अमृत हैं. रोजाना इसकी 12 पत्तियां चबाने से बाल काले-घने होते हैं और चेहरा नेचुरल शाइन करने लगता है.

करी पत्ता खाने से शरीर को ज़रूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं. अगर आपके बाल सफेद होने लगे हैं, तो रोजाना 12 पत्ते चबाने से धीरे-धीरे बाल फिर से काले और घने दिखने लगते हैं.

करी पत्ते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं. इससे चेहरे की डलनेस और झुर्रियां कम होती हैं. नियमित सेवन से आपका चेहरा बिना किसी क्रीम या कॉस्मेटिक के ग्लो करने लगता है.

करी पत्ते का सेवन पाचन तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद है. यह कब्ज, एसिडिटी और गैस की समस्या को दूर करता है. आयुर्वेद में इसे नेचुरल डाइजेस्टिव टॉनिक भी कहा जाता है.

डायबिटीज के मरीजों के लिए करी पत्ते का सेवन काफी फायदेमंद है. यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसलिए आयुर्वेदिक डॉक्टर अक्सर शुगर के मरीजों को इसकी सलाह देते हैं.

अगर आप मोटापे से परेशान हैं, तो करी पत्ते का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है. यह शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को तेज बनाता है.

करी पत्ता ऐसा पौधा है, जिसे आप अपने घर की छत, गार्डन या गमले में आसानी से उगा सकते हैं. यह ज्यादा देखभाल भी नहीं मांगता और सालों तक हरा-भरा बना रहता है. यानी फायदे भी अनगिनत और खर्च भी शून्य.