इस तरह से खाएं खीरा, कब्ज से राहत के साथ चमक उठेगा चेहरा

Last Updated:

How To Get Rid Of Constipation: कब्ज की समस्या को नजरअंदाज करना बढ़ी बीमारी को न्यौता दे सकता है. आयुर्वेद में पेट से जुड़े रोगों के लिए कई रामबाण तरीके बताए गए हैं, जो पाचन के साथ स्किन के लिए वरदान साबित होते हैं. ऐसा ही एक उपाय है खीरे का सेवन. इसके फायदे क्या हैं, चलिए इस लेख में जानते हैं.

Zoom

कब्ज की परेशानी बहुत ही कॉमन है, लेकिन इसे मामूली समझना बहुत बड़ी मुसिबत साबित हो सकती है. खराब पाचन से शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है जिससे संतुलित डाइट के बावजूद आप कमजोरी, सुस्ती और भारीपन महसूस कर सकते हैं.

ध्यान रखें केवल संतुलित आहार लेना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका सही तरीके से पचना भी उतना ही आवश्यक है. जब पाचन प्रक्रिया कमजोर हो जाती है, तो पेट से जुड़े कई रोग सिर उठाने लगते हैं. गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं न केवल शारीरिक असहजता पैदा करती हैं, बल्कि मानसिक स्थिति पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती हैं.

पेट से जुड़े रोगों के लिए आयुर्वेदिक उपाय
आयुर्वेद में पेट से जुड़े रोगों के लिए कई रामबाण तरीके बताए गए हैं, लेकिन आयुर्वेद का मानना है कि बिना किसी दवा के पेट की पाचन अग्नि को सही किया जा सकता है. इसके लिए जरूरी है खीरे की सलाद. आमतौर पर सभी लोग खीरे की सलाद का सेवन करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि उसके सेवन से पेट से जुड़े सभी तरह के रोगों से राहत मिलती है. रोज 1 कटोरी खीरा सलाद खाना पाचन सुधारने में सहायक माना जाता है.

खीरा खाने के फायदे
खीरे में खूब सारा पानी, फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो पेट को साफ करने और कब्ज को तोड़ने का काम करते हैं. इतना ही नहीं, खीरे का पानी शरीर की शुष्कता को कम करता है और आंतों को लुब्रिकेट करता है, जिससे मल त्यागने में परेशानी नहीं होती है.

खीरे के सेवन का सही तरीका
दोपहर के भोजन में 1 कटोरी ताजा खीरे की सलाद ले सकते हैं. चाहें तो थोड़ा नींबू और काला नमक मिलाएं और हफ्ते में 4 दिन आहार में शामिल जरूर करें. इसके साथ ही कोशिश करें कि ज्यादा नमक न डालें और अगर खीरा फ्रिज में स्टोर था तो सामान्य तापमान आने पर ही खीरे का सेवन करें.

स्किन के लिए् भी फायदेमंद
खीरा पाचन शक्ति को बढ़ाने के अलावा, स्किन और बालों को चमकदार बनाने में भी मदद करता है. गर्मियों के मौसम में स्किन की ड्राईनेस को कम करने के लिए खीरे का सेवन और लेपन थकान को दूर करता है और चेहरे को प्राकृतिक ग्लो भी देता है.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *