इस सफेद चीज में मिलाकर खाएं चिया सीड्स, मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे; बस जान लें सही तरीका

Last Updated:

Benefits of Chia Seeds and Curd: आजकल लोग हेल्दी लाइफ स्टाइल अपनाने के लिए सुपर फूड्स की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं. इन्हीं में से एक है चिया सीड्स, जो न केवल वजन नियंत्रित करने में मदद करता है बल्कि दिल को स्वस्थ रखने और कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी वरदान साबित हो रहा है. इसको खाने के कई तरीके हैं, लेकिन इसे सही तरीके से खाया जाए तो ये दोगुना फायदा आपको दे सकता है.

चिया सीड्स को सुपरफूड कहा जाता है क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड आपके दिल और दिमाग दोनों को मजबूत बनाते हैं. ये छोटे-छोटे बीज न केवल पाचन को सुधारते हैं बल्कि लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करते हैं. वजन कम करने की चाह रखने वालों के लिए यह वरदान से कम नहीं. नियमित सेवन से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है. यही कारण है कि इसे हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने वालों की डाइट में ज़रूरी जगह दी जाती है.

Chiya Seeds

जब चिया सीड्स को दही में भिगोकर खाया जाता है, तो यह डबल बेनिफिट देता है. दरअसल, चिया में मौजूद फाइबर प्रीबायोटिक्स का काम करता है, जबकि दही प्रोबायोटिक्स प्रदान करता है. ये दोनों मिलकर पाचन तंत्र की माइक्रोबायोटा को बढ़ाते हैं. इसका सीधा असर आपके गट हेल्थ पर पड़ता है. इससे इंफ्लेमेशन कम होती है और पाचन तंत्र की लाइनिंग मजबूत होती है. यह कॉम्बिनेशन सिर्फ हेल्दी ही नहीं बल्कि स्वादिष्ट भी होता है, जिसे नाश्ते या स्नैक के रूप में आसानी से अपनाया जा सकता है.

Chiya Seeds

चिया सीड्स को पानी में भिगोकर खाना एक आसान और फायदेमंद तरीका है. पानी में भिगोने के बाद ये बीज जेल जैसा रूप ले लेते हैं, जो हाइड्रेशन और फाइबर का शानदार स्रोत बनते हैं. यह मिश्रण न केवल पाचन सुधारता है बल्कि कब्ज जैसी समस्याओं से भी बचाता है. साथ ही, यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है. रोज़ाना सुबह खाली पेट एक गिलास चिया वॉटर लेना आपकी स्किन और डाइजेशन दोनों को हेल्दी बनाए रख सकता है.

Chiya Seeds

चिया सीड्स और दही का मिश्रण वजन घटाने के लिए बेहद असरदार है. इसमें मौजूद हाई फाइबर लंबे समय तक भूख को नियंत्रित रखता है, जिससे ओवरईटिंग की आदत कम हो जाती है. वहीं, इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और दिल की सेहत को बेहतर बनाते हैं. यह कॉम्बिनेशन लो कैलोरी होते हुए भी हाई न्यूट्रिशन देता है, जिससे आपका शरीर फिट और एक्टिव बना रहता है. यह हार्ट पेशेंट्स और फिटनेस लवर्स दोनों के लिए सुपरफूड माना जाता है.

Chiya Seeds

अगर आप चिया-दही के स्वाद और पोषण को और बढ़ाना चाहते हैं, तो इसमें ताजे फल और नट्स मिला सकते हैं. आम, केला, स्ट्रॉबेरी या ब्लूबेरी जैसे फल इसमें विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बढ़ा देते हैं. वहीं, बादाम, अखरोट या काजू जैसे नट्स इसमें हेल्दी फैट्स और प्रोटीन जोड़ते हैं. यह नाश्ता न केवल स्वादिष्ट बनता है बल्कि एक परफेक्ट हेल्दी बाउल में बदल जाता है. इसे सुबह नाश्ते या शाम के हेल्दी स्नैक के रूप में आसानी से अपनाया जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

इस सफेद चीज में मिलाकर खाएं चिया सीड्स, मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *