Easy Yoga For Seniors: बॉडी बैलेंसिंग में आ रही दिक्‍कत? घर पर रोज करें ये आसान योगाभ्‍यास, असरदार हैं ये स्ट्रेंथ बढ़ाने वाले पोज़ेस

Easy Yoga For Seniors: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर की ताकत, बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बनाए रखना बहुत जरूरी हो जाता है. अगर आप चाहते हैं कि उम्र के साथ-साथ एक्टिव और हेल्दी रहें, तो योगा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्‍शन है. खासकर सीनियर सिटीजन के लिए कुछ आसान योगा पोज़ेस हैं, जिन्हें घर पर बिना किसी झंझट के किया जा सकता है. ये पोज़ेस न केवल शरीर को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं बल्कि बैलेंस और पोस्चर भी सुधारते हैं. तो चलिए जानते हैं उन योगाभ्‍यास के बारे में विस्‍तार से.

सीनियर सिटिजन के लिए असरदार हैं ये योगा पोज़–

1.माउंटेन पोज़ (Mountain Pose)
इस पोज़ को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और अपने पैरों को हिप्स के साथ अलाइन करें. हाथ साइड में रखें और हथेलियां बाहर की ओर रखें. कंधों को ऊपर, पीछे और नीचे रोल करें और चेस्ट उठाएं. अब इस पोज़ में खड़े रहें और धीरे-धीरे सांस लें. यह पोज़ पैरों, टखनों और फुट आर्च को स्ट्रॉन्ग और स्ट्रेच करता है. अगर बैलेंस में दिक्कत हो, तो दीवार के पास खड़े होकर भी इसे किया जा सकता है. थोड़ी एडवांस के लिए हाथ ऊपर सिर के पास उठाएं.

2.ट्री पोज़ (Tree Pose)
हाथ हिप्स पर रखें और पैरों को हिप-विथ पर फैलाएं. अब अपना वजन एक पैर पर डालें और दूसरे पैर को घुटने से मोड़कर एड़ी पर रखें. हिप्स को ठीक से अलाइन करें और जब आराम महसूस हो, तो हाथों को चेस्ट पर जोड़ें या ऊपर सिर के पास ले जाएं. यह पोज़ कोर, हिप और लेग मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाता है. शुरुआती लोग दीवार के पास इसे आसानी से कर सकते हैं. अगर एडवांस करना हो तो पैर को एड़ी से ऊपर रखें लेकिन घुटने पर सीधे न रखें.

3.वारियरपोज़ (Warrior Pose)
माउंटेन पोज़ की तरह खड़े हों. अब एक पैर पीछे की ओर 3-4 फीट स्ट्रेच करें. आगे वाले पैर को 90 डिग्री पर मोड़ें और पीछे वाला पैर सीधा रखें. हाथों को कान के पास उठाएं और सीधा ऊपर की ओर देखें. यह पोज़ बैलेंस सुधारता है, पोस्चर को बढ़ाता है और पैर, टखने, काफ और थाई को मजबूत बनाता है. आसान बनाने के लिए पीछे की एड़ी को सैंडबैग या कंबल पर रखें.

4.स्टैंडिंग नी-टू-चेस्ट पोज़ (Standing Knee-to-Chest Pose)
माउंटेन पोज़ में खड़े हों. अब एक घुटना हिप लेवल तक उठाएं और दूसरी टांग पर बैलेंस बनाएं. कुछ सांसों के लिए पोज़ में रहें और फिर दूसरी टांग से दोहराएं. यह कोर, हिप्स और लेग्स को मजबूत करता है. अगर मुश्किल लगे तो कुर्सी पर बैठकर भी यह पोज़ किया जा सकता है.

5.मोडिफाइड डांसर पोज़ (Modified Dancer Pose)
माउंटेन पोज़ में खड़े हों. एक पैर को पीछे की ओर मोड़ें और पैरों की उंगलियों को पकड़ें. सामने वाले हाथ को सिर के पास उठाएं और पीछे वाले हाथ को हिप पर रखें. कुछ सांसों के लिए पोज़ होल्ड करें और फिर दूसरी तरफ दोहराएं. यह हिप्स, कोर, अपर बैक और लोअर बॉडी को स्ट्रॉन्ग बनाता है. बैलेंस के लिए किसी कुर्सी या दीवार का सहारा लिया जा सकता है.

ये आसान योगा पोज़ेस हर सीनियर सिटीजन को रोज़ाना करने चाहिए. इससे शरीर मजबूत रहेगा, बैलेंस बेहतर होगा और जोड़ों पर कोई जोर नहीं पड़ेगा. थोड़ी-थोड़ी प्रैक्टिस से पोस्चर भी सही होगा और शरीर अधिक एक्टिव और हेल्दी बनेगा. नियमित अभ्यास से उम्र बढ़ने के साथ भी आप फिट, स्ट्रॉन्ग और एनर्जेटिक महसूस करेंगे.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *