Last Updated:
Tips And Tricks: ठंड सेहत के लिहाज से मुश्किल भरा होता है. हालांकि, स्टाइलिश कपड़े, कलरफुल कपड़े, स्वेटर, जैकेट और ब्लेजर पहनना हर किसी को पसंद आती है. स्वेटर, गर्म कपड़े या जैकेट काफी महंगे होते हैं, लेकिन महंगे कपड़े खरीदते हैं और एक बार पहनने के बाद उस पर रोए निकल आते हैं.
महंगे कपड़े या सस्ते कपड़े में निकल आए रोए तो कपड़े की सारी चमक फीका कर देती है. नया कपड़ा पुराना और बदनुमा लगता है. इस प्रकार की चीजें निकल आती है तो क्या कभी आपके यह जानने की कोशिश की, आखिर ऐसा क्यों होता है कि कल ही आप कपड़े खरीद घर लाए. एक पहनावे के बाद ही उस पर रोए निकल आए हो.

अगर नहीं तो चलिए फिर आज लॉन्ड्री एक्सपर्ट से समझते है कि वो कैसे कपड़े साफ करते हैं. जिससे गर्म कपड़ों में रोएं न निकल पाए और कपड़ा नया का नया बनी रहे. कपड़े सस्ते हो या महंगे, हर एक कपड़े नया और चमकदार दिखे.

स्वेटर में रोए क्यों आ जाते हैं? रेशों का आपस में रगड़ाव होना या किसी दूसरी सतह से टकराना. ऐसे में रगड़ खाने के बाद छोटे छोटे गोले का रूप ले लेते हैं. अगर ऐसे में कपड़ों की क्वालिटी जितनी खराब होगी उतनी ही जल्दी उन कपड़ों पर रोए निकल आयेंगे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कपड़ों में रोए निकल आने का कारण गर्म पानी से धोना, खराब डिटर्जेंट का इस्तेमाल और मशीन का सही संचालन नहीं करना है. इन सभी कारणों से गर्म कपड़ों में रोए निकल आते हैं. यही सबकी वजह से अच्छे ड्रेस भी खराब लगने लगते हैं और सब कुछ खराब कर देते हैं.

गर्म कपड़ों को धोने से पहले हमेशा उल्टा कर लें, ताकि उसका रेशा आपस में रगड़ न खाए और जब ऊपरी सतह आपस में नहीं रगड़ती है तो रेशा नहीं होगा. आपका गर्म कपड़ा बिल्कुल नया और चमकदार रहेगा.

वाशिंग मशीन में गर्म कपड़े धोते हैं तो यह आपके ऊनी कपड़ों का दुश्मन है. यदि वाशिंग में ऊनी कपड़ों की धुलाई करते हैं तो आपको अच्छे डिटर्जेंट का चयन और कम कपड़े करके धुलाई करनी चाहिए, ताकि ज्यादा रगड़ न खाए.

गर्म कपड़ों को ज्यादातर लोग घरों में जैसे तैसे कर धो देते हैं. इस प्रकार से धुलाई के बाद ऊनी कपड़ों में रोए आ जाते हैं. ऐसे में यह करना है कि कभी भी घर पर धुलाई करें तो अच्छे डिटर्जेंट का उपयोग करें. इस प्रकार से यदि आप अपने गर्म कपड़ों की धुलाई करते हैं तो आपका कपड़ा बिल्कुल नया जैसा बना रहेगा.
.