स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत सुधारने का आसान तरीका, जो बीमारियों से भी बचाए, जानें

Last Updated:

अगर आप भी अपने घर में स्वादिष्ट भोजन में करी पत्ते का उपयोग करना शुरू कर दें तो यह आपकी सेहत के लिए काफी अच्छा हो सकता है. क्योंकि इसमें विभिन्न प्रकार के ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को बेहतर बनाने के साथ ही बालों को मजबूत करते हुए काफी राहत पहुंचाते हैं. आइए जानते है इसके फायदे….

स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के लिए अक्सर लोग करी पत्ते का भी उपयोग करते हैं. क्योंकि चाहे बात हरी सब्जियों की हो, या फिर दाल, चावल, अचार, सूप या अन्य मसालेदार व्यंजनों की हो, अगर उसमें करी पत्ते को मिला दिया जाए तो इसका टेस्ट सब्जी को और भी ज्यादा बेहतर बना देता है.

मेरठ, आयुर्वेद, करी पत्ता, उपयोग, बालों की जड़, त्वचा, पाचन तंत्र, डायबिटीज, राहत, लोकल- 18,Meerut, Ayurveda, Curry leaves, Uses, Hair root, Skin, Digestive system, Diabetes, Relief, Local- 18

लेकिन, क्या आप जानते हैं, आयुर्वेदिक दृष्टि से भी करी पत्ता काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. जी हां, दरअसल इन्हीं सवालों के जवाब जानने के लिए लोकल-18 की टीम द्वारा आयुर्वेदिक पौधों की एक्सपर्ट डॉक्टर मीनू गर्ग से खास बातचीत की गई, जिन्होंने करी पत्ते को लेकर विभिन्न प्रकार के आयुर्वेदिक उपयोग बताए.

मेरठ, आयुर्वेद, करी पत्ता, उपयोग, बालों की जड़, त्वचा, पाचन तंत्र, डायबिटीज, राहत, लोकल- 18,Meerut, Ayurveda, Curry leaves, Uses, Hair root, Skin, Digestive system, Diabetes, Relief, Local- 18

डॉ. मीनू गर्ग बताती हैं कि महिला और पुरुष दोनों में ही सुंदर दिखने की चाहत होती है. सुंदर त्वचा के लिए लोग विभिन्न प्रकार के बाजार के प्रोडक्ट का उपयोग करते हैं, जो कई बार उन्हें नुकसान भी पहुंचा देते हैं. जबकि आयुर्वेदिक दृष्टि से अगर बात करें तो करी पत्ते का नियमित रूप से सेवन करना शुरू कर दिया जाए तो यह त्वचा के लिए भी काफी बेहतर माना जाता है. उन्होंने बताया कि इसमें ऐसे औषधीय गुण होते हैं, जो त्वचा को सुंदर बनाते हैं.

मेरठ, आयुर्वेद, करी पत्ता, उपयोग, बालों की जड़, त्वचा, पाचन तंत्र, डायबिटीज, राहत, लोकल- 18,Meerut, Ayurveda, Curry leaves, Uses, Hair root, Skin, Digestive system, Diabetes, Relief, Local- 18

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में बाल झड़ने की समस्याएं सबसे ज्यादा उत्पन्न हो रही हैं. ऐसे में अगर करी पत्ते का उपयोग चटनी सहित विभिन्न माध्यमों से किया जाए तो यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है. क्योंकि इसमें विभिन्न ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को सुंदर बनाने के साथ ही उनकी जड़ों को भी मजबूत बनाते हैं.

मेरठ, आयुर्वेद, करी पत्ता, उपयोग, बालों की जड़, त्वचा, पाचन तंत्र, डायबिटीज, राहत, लोकल- 18,Meerut, Ayurveda, Curry leaves, Uses, Hair root, Skin, Digestive system, Diabetes, Relief, Local- 18

उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होने का सबसे बड़ा केंद्र आपका पेट होता है. अगर आपकी पाचन तंत्र ठीक ना रहे तो कई तरह की बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं. ऐसे में अगर आप पाचन से संबंधित दिक्कतों का सामना कर रहे हैं तो नियमित रूप से करी पत्ते का उपयोग करना शुरू कर दें, क्योंकि इसके माध्यम से आपकी पाचन क्रिया भी बेहतर होगी, जिससे आप बीमारियों से भी दूर रहेंगे.

मेरठ, आयुर्वेद, करी पत्ता, उपयोग, बालों की जड़, त्वचा, पाचन तंत्र, डायबिटीज, राहत, लोकल- 18,Meerut, Ayurveda, Curry leaves, Uses, Hair root, Skin, Digestive system, Diabetes, Relief, Local- 18

इसी तरह उन्होंने बताया कि ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी करी पत्ते को काफी उपयोगी माना जाता है. इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और ऑक्सीडेंट आपको तनाव से दूर रखते हैं, साथ ही यह मधुमेह रोगियों के लिए भी काफी लाभकारी माने जाते हैं. क्योंकि इसके माध्यम से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है. इसलिए आप इसका नियमित मात्रा में प्रतिदिन उपयोग कर सकते हैं.

मेरठ, आयुर्वेद, करी पत्ता, उपयोग, बालों की जड़, त्वचा, पाचन तंत्र, डायबिटीज, राहत, लोकल- 18,Meerut, Ayurveda, Curry leaves, Uses, Hair root, Skin, Digestive system, Diabetes, Relief, Local- 18

उन्होंने बताया कि कोलेस्ट्रॉल भी एक बड़ी समस्या के रूप में तेजी से उभरती हुई दिखाई दे रही है, जिससे लोगों को तरह-तरह की बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं. ऐसे में अगर आप करी पत्ते का उपयोग करना शुरू कर दें तो यह आपके कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए आपके हृदय को भी काफी स्वस्थ रखता है. साथ ही, शरीर में अगर किसी भी भाग में सूजन से संबंधित समस्या देखने को मिल रही हो तो इसमें पाए जाने वाले एंटी‑इन्फ्लेमेटरी गुण के माध्यम से उसे भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है.

मेरठ, आयुर्वेद, करी पत्ता, उपयोग, बालों की जड़, त्वचा, पाचन तंत्र, डायबिटीज, राहत, लोकल- 18,Meerut, Ayurveda, Curry leaves, Uses, Hair root, Skin, Digestive system, Diabetes, Relief, Local- 18

बताते चलें कि अगर आप करी पत्तों का उपयोग करना चाहते हैं तो पहले उसके पत्तों को तोड़कर अच्छे से धो लें. उसके पश्चात करी पत्तों को हल्की आंच पर पकाएं। तत्पश्चात आप करी पत्तों का सूप बनाकर भी आनंद ले सकते हैं. साथ ही, चाय बनाने में भी करी पत्तों का उपयोग किया जा सकता है और विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियों के साथ दाल, चटनी के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं. अगर आप अचार भी घर पर बना रहे हैं तो उसमें भी आप इसके पत्तों का उपयोग कर सकते हैं. इन सभी माध्यमों से आप करी पत्ते का प्रयोग कर सकते है.अधिक जानकारी के लिए किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत सुधारने का आसान तरीका, जो बीमारियों से भी बचाए, जानें

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *