Last Updated:
Karva Chauth 2025: करवाचौथ आ गया है और हर महिला चाहती है कि उसका चेहरा चमकता और ग्लोइंग दिखे. लेकिन, पार्लर के चक्कर न लगाकर भी आप चाहती हैं कि आपकी स्किन में निखार झलके, तो कुछ आसान और असरदार तरीके हैं. ये टिप्स इतने सिंपल हैं कि इन्हें फॉलो करने से आपका चेहरा खुद-ब-खुद दमक उठेगा और हर फोटो में नेचुरल ग्लो दिखेगा. आइए जानते है इसके बारे में…
करवाचौथ पर हर महिला चाहती है कि उसका चेहरा खूबसूरती और ग्लो से दमक उठे. चेहरे की असली चमक सिर्फ मेकअप से नहीं, बल्कि खाने से आती है. इसलिए डाइट में हरी सब्जियां, मौसमी फल और ओमेगा-3 से भरपूर चीजें जरूर शामिल करें. ज्यादा मीठा और नमक वाली चीजें खाने से बचें. ऐसा करने से स्किन अंदर से ग्लो करेगी.

करवाचौथ की लंबी तैयारियों और व्रत के बीच त्वचा का निखार बनाए रखना बहुत जरूरी है. ग्लोइंग स्किन का सबसे बड़ा राज है पानी. दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से त्वचा हाइड्रेट रहती है और चेहरे पर ताजगी बनी रहती है. इससे झुर्रियां कम दिखेंगी और आपकी स्किन जवान और दमकती हुई लगेगी.

करवाचौथ की तैयारी और साफ-सफाई की थकान के बीच अच्छी नींद बेहद जरूरी है. कम नींद लेने से डार्क सर्कल्स और डल स्किन हो जाती है. रोजाना 7–8 घंटे सोने से स्किन खुद को रिपेयर करती है. नींद पूरी होने पर चेहरा ताजा और फ्रेश दिखेगा.

फोन और लैपटॉप की स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी स्किन पर बुरा असर डालती है. ज्यादा स्क्रीन टाइम से झुर्रियां और पिग्मेंटेशन बढ़ सकते हैं. करवाचौथ से पहले जितना हो सके मोबाइल कम चलाएं. इससे आंखें और स्किन दोनों को आराम मिलेगा.

पूरे दिन की धूल और पसीना चेहरे पर जम जाता है. अगर रात को चेहरा साफ किए बिना सो जाएं तो पिंपल्स और दाग-धब्बे हो सकते हैं. सोने से पहले चेहरा धोना आदत बना लें. इससे स्किन साफ और ताजा दिखेगी.

अक्सर स्ट्रेस की वजह से चेहरा मुरझाया हुआ लगता है. ज्यादा टेंशन लेने से स्किन का नेचुरल निखार छिन जाता है. करवाचौथ पर खुश और रिलैक्स रहने की कोशिश करें. जब मन खुश होगा, तो चेहरा खुद-ब-खुद दमक उठेगा.
.