Last Updated:
Ice Water Facial Benefits: आइस वॉटर फेशियल इन दिनों सेलिब्रिटीज के बीच काफी पॉप्युलर बना हुआ है. इसे आप भी घर पर ट्राई कर सकते हैं. आइस वाटर फेशियल इंस्टेंट ग्लो के लिए जाना जाता है. हालांकि अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा सेंसिटिव है, तो इसे करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है.
Ice Water Facial Ke Fayde: गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और तापमान भी लगातार बढ़ रहा है. तेज धूप और उमस की वजह से कई लोगों को त्वचा से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि आपका चेहरा चमकदार और ग्लोइंग दिखे, तो एक आसान तरीका आपकी मदद कर सकता है. कई सेलिब्रिटी अपने चेहरे की देखभाल के लिए आइस वॉटर फेशियल का इस्तेमाल करती हैं. इसमें चेहरे को कुछ सेकंड के लिए बर्फ मिले ठंडे पानी में डुबोया जाता है. कई लोग इसे सुबह उठने के बाद या मेकअप करने से पहले करते हैं.
आइस वाटर फेशियल इंटरनेट पर वायरल एक ब्यूटी ट्रेंड है. कई सारे यूजर्स ने इसे लाइव अपने चेहरे पर ट्राई किया है और इसके फायदे को दिखाया है. इसमें कोई दोराय नहीं है कि ठंडा पानी स्किन के लिए अच्छा होता है, और इसे फ्रेश दिखाने में मदद करता है. लेकिन जब आप इसे बर्फ के रूप में इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ जोखिम भी इससे जुड़े हो सकते हैं. इसलिए इसका इस्तेमाल बहुत सावधानी से करें.
आइस वॉटर के फायदे
आइस वॉटर फेशियल त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इससे चेहरे पर तुरंत ताजगी और ग्लो आता है. यह चेहरे की सूजन (पफीनेस) कम करने, खुले पोर्स को छोटा करने और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में मदद करता है.
मेकअप से पहले करें आइस फेशियल
यह उपाय चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल को भी कम करता है. अगर मेकअप से पहले किया जाए, तो यह एक तरह से नेचुरल प्राइमर की तरह काम करता है, जिससे मेकअप स्मूथ लगता है और ज्यादा देर तक टिकता है.
चेहरा दिखेगा फ्रेश
आइस वॉटर फेशियल एक आसान, सस्ता और जल्दी असर दिखाने वाला ब्यूटी उपाय है. इसे खासतौर पर सुबह करने से चेहरे की सूजन कम होती है और त्वचा फ्रेश महसूस होती है.
इस बात का रखें ध्यान
इसे करने से पहले अपनी स्किन टाइप जरूर जान लें. अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा सेंसिटिव है, तो इसे करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है. साथ ही चेहरे को बहुत देर तक बर्फ वाले पानी में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे त्वचा ड्राई हो सकती है. इसके अलावा धीरे आइस क्यूब को फेस पर रगड़ने से बचें.
About the Author
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.