ईरान जंग के बीच तुर्की में कांपी धरती, जोरदार भूकंप से कांप उठा मुस्लिम देश

Last Updated:

Earthquake News Today: ईरान-इजरायल जंग के बीच तुर्की में जोरदार भूकंप आया है. तुर्की यानी तुर्किए में आज यानी शुक्रवार को 5.5 तीव्रता का भूकंप आया. इसका केंद्र तोकात प्रांत के निकसर शहर में था. भूकंप के झटकों से लोग घरों से बाहर भागे, लेकिन कोई नुकसान की सूचना नहीं है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मध्य तुर्किये में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया (फाइल फोटो- पीटीआई)

Turkey Earthquake News: ईरान जंग के बीच एक और मुस्लिम देश में खलबली मची है. हालांकि, यह खलबली युद्ध की नहीं, बल्कि भूकंप की वजह से है. जी हां, तुर्की यानी तुर्किए में आज यानी शुक्रवार को जोरदार भूकंप आया है. तुर्किए की आपातकालीनी सर्विस के मुताबिक, मध्य तुर्किये में मध्यम तीव्रता का भूकंप आया. इस भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है. इस भूकंप के झटके लगते ही तुर्की में हाहाकार मच गया. लोग अपने घरों से बाहर भागने लगे. लोगों ने घरों के सामानों को बहुत देर तक हिलते-डुलते देखा.

यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि शुक्रवार को मध्य तुर्की में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया.  EMSC के अनुसार, यह भूकंप 35 किलोमीटर यानी 21.75 मील. की गहराई पर आया. भूकंप के झटकों के बाद कुछ निवासी अपने-अपने घरों से निकल कर सड़कों पर आ गए. हालांकि, अभी तक इस जोरदार भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है.

आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी-एएफएडी के अनुसार, 5.5 तीव्रता के भूकंप का केंद्र तोकात प्रांत के निकसर शहर में 6.4 किलोमीटर की गहराई में था. एएफएडी ने बताया कि भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार बृहस्पतिवार देर रात तीन बजकर 35 मिनट पर आए और कई प्रांतों में महसूस किए गए. हालांकि ‘कोई प्रतिकूल घटनाक्रम’ सामने नहीं आया.

तुर्किये भूकंप संभावित क्षेत्रों में आता है और यह प्रमुख ‘फॉल्ट लाइन’ के शीर्ष पर स्थित है, जहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं. वर्ष 2023 में तुर्किये में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में 53,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी तथा दक्षिणी एवं दक्षिणपूर्वी प्रांतों में लाखों इमारतें नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गई थीं. पड़ोसी सीरिया के उत्तरी भागों में भी 6,000 लोग मारे गए थे.

About the Author

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *