Last Updated:
Lafa Saag Farming Tips: ठंड के समय अगर आपको गंभीर बीमारियों से बचना है तो साग खाएं. अरिरया के किसान इसको खाने का साथ इनकम का भी जरिया बना रहे हैं. किसान 7 एकड़ में 7 लाख रुपया कमा रहे हैं. इसलिए ठंड के सीजन में साग जरूर खाएं. मेडिकल के अनुसार साग हार्ट, कैंसर सहित इन बीमारियों में रामबाण है. साथ ही कमाई का जरिया भी है.
अररिया: बदलते समय के साथ खेती में भी किसान रोजाना नए-नए प्रयोग कर रहे हैं. अररिया में जैसे-जैसे समय बदल रहा है, वैसे-वैसे किसान भी खेती के नए-नए तरीकों को अपना रहे हैं. वे अब पारंपरिक खेती से हटकर अन्य प्रकार की खेती पर भी ध्यान दे रहे हैं. जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके. पारंपरिक फसलों पर अधिक निर्भरता के कारण किसानों को कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. यही कारण है कि अब किसान परंपरागत खेती के साथ-साथ सब्जियों की खेती पर जोर दे रहे हैं. जिनमें लौकी, कद्दू, खीरा, झींगा, साग, लाल साग, टमाटर, फूलगोभी आदि शामिल हैं. लाफा साग की खेती किसानों के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकती है. क्योंकि इसकी बाजार में डिमांड काफी अधिक रहती है. इससे किसान लाखों रुपए का मुनाफा कमा सकते हैं.
कम लागत और कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा
जिले के बिष्टौरिया पंचायत के रहने वाले किसान बबलू कुमार आधे एकड़ जमीन पर लाफा साग की खेती करते हैं. उन्होंने बताया कि इस फ़सल को उगाने में कोई विशेष मेहनत नहीं करनी पड़ती है. वह बस दाना छीट देते हैं. इसके अलावा इस फ़सल में ज्यादा कुछ करने का जरूरत नहीं पड़ती है. उन्होंने बताया कि लाफा साग की खेती से यहां के किसान बढ़िया कमाई करते हैं.
मिलता है भरपूर विटामिन और यह पोषक तत्व
जाड़े के सीजन में लाफा का साग बाजार में लोगों को आसानी से मिल पाता है. अगर आप लाभकारी साग के फायदे जानेंगे तो निश्चित तौर पर आप इस साग को खरीद कर खाना चाहेंगे. किसान बबलू कुमार ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि अगर बात करें लाफा साग की तो बहुत अच्छा होता है. इसमें सभी पोषक तत्व, खनिज लवण, विटामिन भरपूर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोलिक एसिड इस तरह के विटामिन पाए जाते हैं. जब इस तरह के विटामिन पाए जाते हैं तो जाहिरसी बात है कि यह हमारे शरीर के लिए बेहद ही लाभकारी होगा.
अररिया जिले के किसान बबलू कुमार ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि ये लाफा साग जब तैयार हो जाता है तों रानीगंज बाजार जाकर सब्जी मंडी में जाकर बेचते हैं. उन्होंने बताया कि ये लाफा साग शुरुआत में लगभग 50-60 रुपया प्रति किलो के हिसाब से बेचें है. उन्होंने बताया कि अभी 30 रुपया प्रति किलो के हिसाब से बेचते हैं. उन्होंने बताया कि इसके अलाबे अपने 7 एकड़ जमीन पर मक्का की खेती-बाड़ी करते हैं. उन्होंने बताया कि 7 एकड़ जमीन पर और लाफा साग की खेती-बाड़ी से सीजन में लगभग 7 लाख रुपए की कमाई अर्जित करते हैं.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
.