बरसात के मौसम में घर में घूसे चले आ रहे हैं चूहे और छछूंदर, बिना पैसे खर्च किए देसी उपायों से मिनटों में पाएं छुटकारा

How to Get Rid of Rats And Shrew In House: बरसात के मौसम में प्रकृति का नजारा देखकर मन खुश हो जाता है. चारों तरफ हरियाली ही हरियाली और मिट्टी की सौंधी सौंधी खुशबू मन को मोह लेती है लेकिन इनके साथ दूसरी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं. बरसात की वजह से घरों में नमी और गंध बढ़ जाती है. ऐसे में चूहे और छछूंदर जैसी जीव-जंतु बिना किसी डर के अक्सर घर में घुस आते हैं. ये ना सिर्फ सामान को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि सेहत के लिए भी खतरा होते हैं. अच्छी बात यह है कि बिना किसी जहरीले केमिकल के, कुछ आसान घरेलू नुस्खों से इनसे छुटकारा भी पाया जा सकता है. इन आसान उपाय से आप बरसात के मौसम में चूहे और छछूंदर जैसे छोटे जीवों को घर से दूर रख सकते हैं…

क्यों बढ़ जाते हैं चूहे और छछूंदर?
बरसात की वजह से जमीन के अंदर रहने वाले कीड़े जैसे चूहे, छछूंदर और अन्य जीवों के बिलों में पानी भर जाता है, इसलिए ये गर्माहट और सूखी जगह की तलाश में घर की तरफ रुख कर लेते हैं. खासकर किचन, स्टोर रूम और बाथरूम के कोनों में इनकी मौजूदगी सबसे ज्यादा होती है. इनके चलते ना सिर्फ घर की सफाई खराब होती है, बल्कि घर में अजीब बदबू सिर दर्द तक कर देती है. चूहे-छछूंदर घर के खाने पीने की चीजों में भी मुंह मारते हैं, बच्चों के खिलौनों पर चढ़ जाते हैं या बिस्तर पर दिख जाते हैं. इससे कई तरह की बीमारियां भी जन्म लेती हैं.

पुदीना का तेल और कपूर
चूहे और छछूंदर पुदीने और कपूर की तेज गंध से दूर भागते हैं. रुई के फाहे में पुदीने का तेल लगाकर घर के कोनों और दरारों में रख दें. ऐसा करने से चूहे और छछूंदर घर में आने की हिम्मत तक नहीं कर सकते. साथ ही आपको कुछ ना मिले तो कपूर के टुकड़े कर दें और फिर इनको घर के कोने और नालियों में रख दें. इसकी खुशबू से चूहे और छछूंदर जहां से आए हैं, वहीं से लोट जाएंगे.

लाल मिर्च और लहसुन का मिश्रण
चूहे और छछूंदर को भगाने के लिए लाल मिर्च और लहसुन का मिश्रण काफी काम आ सकता है. लाल मिर्च पाउडर और लहसुन की कलियों को पानी में मिलाकर स्प्रे बना लें और जिस जगह से चूहे आते हों वहां छिड़क दें. ऐसा करने से चूहे और छछूंदर उस जगह से कभी नहीं आएंगे. दरअसल लाल मिर्च की तीखापन और लहसुन की गंध चूहे और छछूंदर को वहां से भागने पर मजबूर कर देती है.

घर को रखें साफ और सूखा
जिस घर में ज्यादा नमी और ज्यादा गीला रहता है, वहां चूहे-छछूंदर ज्यादा आते हैं क्योंकि गंदगी, सीलन और नमी वाली जगहें इनकी पसंदीदा जगहों में से एक हैं. इसलिए बरसात के मौसम में अपने घर को हमेशा साफ और सूखा रखने की कोशिश करें. किचन में झूठे बर्तन ना रखें और घर में साफ सफाई रखें.

प्याज और नींबू
चूहे और छछूंदर को भगाने के लिए प्याज और नीबू काफी कारगर साबित हो सकता है. प्याज की गंध चूहों को पसंद नहीं होती. वहीं नींबू का रस और उसका छिलका भी इन्हें भगाने में कारगर है. आपको लगता हो कि इस जगह से चूहे और छछूंदर घर में घूसे चले आते हैं तो आप इनको उसी स्थान पर रख दें.

सिरका और बेकिंग सोडा
सिरके की तीखी गंध चूहों और छछूंदर को पसंद नहीं आती है. सिरका को आप पानी में मिलाकर फर्श और दीवारों के किनारों पर पोंछा लगा दें.साथ ही बेकिंग सोडा का छिड़काव करने से भी ये भाग जाते हैं. इसके अलावा लौंग और नीम की पत्तियां चूहे और छछूंदर को भगाने के लिए बहुत असरदार साबित हो सकते हैं.

नेफ्थलीन की गोलियां
चूहे और छछूंदर को भगाने में नेफ्थलीन की गोलियां काम आ सकती हैं. किचन, बाथरूम या अन्य किसी जगह पर जहां अलमारी हो, वहां नेफ्थलीन की गोलियां रख दें. अलमारी या स्टोर में रखी नेफ्थलीन की गोलियां चूहों और छछूंदर दोनों को दूर रखती हैं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *