क्का से भरी ट्रॉली को डंपर ने मारी टक्कर: एक की मौत, काफी मशक्कत के बाद निकाला शव, ट्रैक्टर चालक गंभीर घायल – Betul News


बैतूल जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के तेड़ा जोड़ के पास भोगी टेड़ा नाले के समीप बीती रात सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे बड़ा हादसा हो गया। हादसे में डंपर चालक 45 वर्षीय पर्वत गुलबराव की मौके पर ही मौत हो गई। वे सांवनगी, आठनेर के निवासी थे और एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे। सोमवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल
जानकारी के अनुसार, सेहरा निवासी करण अमरूते ट्रैक्टर-ट्रॉली में मक्का भरकर बैतूल कृषि मंडी जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और करण अमरूते गंभीर रूप से घायल हो गए। काफी मशक्कत के बाद निकाला शव
हादसे के बाद डंपर चालक केबिन में फंस गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। 112 वाहन से जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *