इस एक गलती से उड़ जाएगा आपके अकाउंट में पड़ा पैसा, तुरंत बदल लें अपने फोन की यह सेटिंग

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Android Unknown Source Setting: आजकल फोन में पर्सनल से लेकर बैंकिंग तक सारी जानकारी स्टोर होती है. ऐसे में सेटिंग में जरा-सी गड़बड़ होने पर आपके डेटा के साथ-साथ पैसा भी उड़ सकता है. आज हम आपको फोन की एक ऐसी सेटिंग के बारे मे बताने जा रहे हैं, जो आपको कई प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड से बचा सकती है. अगर इस सेटिंग को ऑफ न किया जाए तो स्कैमर्स चुटकियों में आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकते हैं. 

इस सेटिंग का ध्यान रखना है जरूरी

साइबर अपराधी आजकल स्कैम करने के लिए APK फाइल्स को यूज करते हैं. इन फाइल्स में मालवेयर एम्बेड कर यूजर के फोन में पहुंचाया जाता है और फिर डेटा और पैसा चोरी का खेल शुरू होता है. इससे बचाव के लिए एंड्रॉयड फोन में ‘Unknown Sources’ नाम से एक सेटिंग आती है. अगर यह सेटिंग ऑफ हो तो आपके फोन में कोई भी APK फाइल इंस्टॉल नहीं हो सकती. दरअसल, यह सेटिंग आपके फोन को गूगल प्ले स्टोर के अलावा कहीं भी और से ऐप्स डाउनलोड करने से रोक देती है. 

इसके ऑन होने पर क्या खतरा?

अगर यह सेटिंग ऑन कर ली जाए तो आपका फोन साइडलोडिंग को Allow कर देता है. यानी आप गूगल प्ले स्टोर के अलावा भी बाकी सोर्सेस से ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं. ध्यान रखें कि ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. साइडलोडिंग वाली ऐप्स में मालवेयर का खतरा होता है, जिससे आपके डिवाइस को टारगेट किया जा सकता है. इसलिए हमेशा भरोसेमंद सोर्सेस से ही ऐप्स डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है.

इस बात का भी रखें ध्यान

अगर कोई अनजान व्यक्ति आपको कोई लिंक भेजकर ऐप डाउनलोड करने को कहता है तो सावधान रहें. ऐसी ऐप्स को इंस्टॉल करने के लिए आपको ‘Unknown Sources’ सेटिंग को ऑन करना पड़ेगा, जिससे मालवेयर वाली APK फाइल्स इंस्टॉल हो सकती हैं और आपके फोन मालवेयर से इंफेक्टेड हो जाएगा. इसलिए इस सेटिंग को हमेशा ऑफ ही रखें.

ये भी पढ़ें-

धरती और स्पेस में कौन जीतेगा एआई की रेस? Elon Musk ने बता दिए चौंकाने वाले नाम

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *