बारिश के कारण दीवारों, सीढ़ियों और छत पर जम गई है काई, 3 तरीकों से तुरंत करें साफ, गिरने-फिसलने की टेंशन होगी दूर

Home remedies to remove algae from walls in monsoon: बारिश का मौसम भीषण गर्मी से राहत तो दिला देता है, लेकिन जब बारिश लगातार होने लगे तो अपने साथ सौ आफत भी लाती है. इन दिनों देश के कई राज्यों में इतनी बारिश हो रही है कि बाढ़ तक आ गई है. लोगों के घरों में पानी भर गया. हर तरफ लोग परेशान हैं. ये बाढ़ बीमारियां भी लाता है और घरों कई तरह के कीड़े-मकोड़े, सांप, कनखजूरों को भी घुसने का मौका देता है. इतना ही नहीं बारिश के पानी से एक और समस्या बढ़ जाती है और वह है घरों की दीवारों और टाइल्स पर नमी के कारण काई और सीलन बनना. इससे घर की दीवारें खासकर, बाहर की तरफ की खराब होने लगती हैं. अब, बारिश को तो आप रोक नहीं सकते, तो क्यों न कुछ उपायों को आजमाकर आप सीलन, काई, फिसलन आदि को ही रोक लें.

बारिश में दीवारों पर लगी काई हटाने के तरीके

– बारिश लगातार होने से आपकी भी घर की बाहरी दीवारें, छत, बालकनी की रेलिंग, सीढ़ियां सब गीली रहती होंगी. इसी नमी के कारण इन जगहों पर हरे या काले रंग की काई बनने लगती है. इससे दीवार, टाइल्स सब दागदार, धब्बे लगते हैं और खराब भी हो जाते हैं. इतना ही नहीं, इनपर तेजी से चलने से आप फिसल कर गिर भी सकते हैं. इन्हें हटाने के लिए आपको दीवारों और छत के फर्श को किसी हार्श केमिकल से घिसने की जरूरत नहीं है. आप कुछ नेचुरल और आसान तरीकों से ही इस काई से छुटकारा पा सकते हैं.

-आप इस काई को टाइल्स और दीवारों से हटाने के लिए वाइट सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं. सिरका में एसेटिक एसिड होता है जो काई को तोड़ता है. इसके विकास में बाधा डालता है. एक बराबर मात्रा में सिरका और पानी लें. इसे मिक्स करके स्प्रे बॉटल में डाल दें. जहां-जहां काई लगी हुई है, वहां छिड़काव करें. एक घंटे के लिए छोड़ दें फिर किसी ब्रश की मदद से स्क्रब करें. अब साफ पानी से धो लें. आप बालकनी की दीवारों, घर के बाहर लगी टाइल्स आदि को इससे साफ कर सकते हैं.

-बेकिंग सोडा और पानी के घोल से भी काई को हटा सकते हैं. इससे काई ढीली हो जाती है और आसानी से छूट जाती है. एंटीफंगल प्रॉपर्टीज होने के कारण काई को दोबारा फॉर्म होने से रोकता है. थोड़े से पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं. जहां-जहां काई लगी हुई है, वहां इसे लगाएं. 30 मिनट के लिए छोड़ दें. अब ब्रश या स्पॉन्ज से इसे रगड़ कर साफ करें. पानी से धो दें. दीवारों, टाइल्स पर इसे ट्राई करके देखें.

– नींबू के रस में नमक मिक्स करके इससे भी काई पर लगाकर साफ कर सकते हैं. नींबू में प्राकृतिक रूप से एसिड होता है, जो जमी हुई काई को आसानी से हटा सकता है. डायरेक्ट काई पर नमक छिड़क दें और नींबू का टुकड़ा लेकर इससे रगड़ें. इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें. अब स्क्रब या ब्रश से रगड़ कर पानी डालें और धो दें.

नोट: कई बार काफी दिनों तक ध्यान न देने से काई मजबूती से जम जाती है और इसका रंग भी हरा, काला चढ़ जाता है. ऐसे में इसे साफ करना मुश्किल हो सकता है. फिर आपको दोबारा से दीवारों को रंगना होगा, टाइल्स की भी एक्सपर्ट बुलाकर घिसाई करवानी होगी.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *