Last Updated:
Winter Skin Care Tips: सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या बनी रहती है. ऐसे में हम बाजार के महंगे और केमिकल युक्त क्रीम लगाते हैं. लेकिन आज आपको घर पर घरेलू चीजों से होममेड कोल्ड क्रीम बनाने का तरीका बतला रहे हैं. इससे त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज और ग्लोइंग मिलेगी.
दिल्लीः सर्दियों में सबसे बड़ी समस्या होती है ड्राई और रफ स्किन. ठंडी हवा चेहरे की नमी खींच लेती है, जिससे त्वचा फटने लगती है. फिर स्किन पर सफेद परत दिखने लगता है. ऐसे में अगर आप बाजार की महंगी क्रीम्स से बचना चाहते हैं और कुछ नैचुरल इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो घर पर बनी कोल्ड क्रीम आपके लिए बेस्ट विकल्प है. यह क्रीम न सिर्फ आपकी स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करती है, बल्कि इसे सॉफ्ट, ग्लोइंग और हेल्दी भी बनाती है. सर्दियों में अगर आप स्वस्थ, मुलायम और दमकती त्वचा चाहते हैं, तो यह आसान होममेड कोल्ड क्रीम आपके लिए परफेक्ट समाधान है.
सर्दियों में क्यों जरूरी है होममेड कोल्ड क्रीम
मार्केट की क्रीम में कई तरह के केमिकल होते हैं जो हर स्किन टाइप पर सूट नहीं करते. लेकिन घर पर बनाई गई कोल्ड क्रीम में आप अपनी जरूरत के अनुसार चीजें मिला सकते हैं. जैसे नारियल तेल, बादाम तेल, वैसलीन या एलोवेरा. यह क्रीम त्वचा की नमी को लॉक करती है और लंबे समय तक सॉफ्टनेस बनाए रखती है.
घर पर ऐसे बनाएं मॉइस्चराइजिंग कोल्ड क्रीम
इस क्रीम को बनाने के लिए आपको चाहिए
1/2 कप नारियल तेल
2 tbsp शीया बटर
1 tbsp मधुमक्खी का मोम (Beeswax)
1 tsp विटामिन E ऑयल
5–6 बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल (ऑप्शनल)
घर पर ऐसे तैयार करें कोल्ड क्रीम
सबसे पहले एक बाउल में नारियल तेल, शीया बटर और मधुमक्खी का मोम डालकर हल्की आंच पर गर्म करें. थोड़ी देर में ये तीनों सामग्री धीरे-धीरे पिघलकर आपस में अच्छी तरह मिल जाएंगी. जब मिश्रण पूरी तरह स्मूद हो जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे कुछ मिनटों के लिए ठंडा होने दें. अब इसमें विटामिन E ऑयल और कुछ बूंदें लैवेंडर ऑयल की मिलाएं, ताकि क्रीम और भी पोषक और सुगंधित बन सके. तैयार मिश्रण को एक साफ, एयरटाइट कंटेनर में भरकर सेट होने दें. जमने के बाद आपकी मॉइस्चराइजिंग होममेड कोल्ड क्रीम इस्तेमाल के लिए तैयार है.
क्रीम के फायदे
यह क्रीम ड्राई स्किन को तुरंत आराम देती है. इससे स्किन में नमी बनी रहती है और बार-बार क्रीम लगाने की जरूरत नहीं पड़ती. नारियल और बाकी चीजें त्वचा को पोषण देते हैं, जबकि vitamin E स्किन को शांत और हाइड्रेटेड रखता है. नियमित इस्तेमाल से त्वचा की रूखापन कम हो जाता है और चेहरा नेचुरल ग्लो करने लगता है.
कब और कैसे लगाएं
नहाने के बाद और सोने से पहले इस क्रीम को हल्के हाथों से चेहरे पर गोलाई में मसाज करें. यह तेजी से स्किन में समा जाती है और पूरी रात त्वचा को हाइड्रेटेड रखती है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
.