Last Updated:
लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान डॉ राजकुमार (आयुष)ने कहा कि सोंठ का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती है. बदलते मौसम में इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ जाता है, जिससे सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण जल्दी घेर लेते हैं. सोंठ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत देते हैं
ऋषिकेश: सोंठ यानी सूखा अदरक भारतीय रसोई और आयुर्वेद दोनों में एक खास स्थान रखती है. सदियों से इसे घरेलू औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है. खासकर सर्दियों के मौसम में सोंठ का सेवन शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता. ठंड के मौसम में जब सर्दी, खांसी, जुकाम, जोड़ों का दर्द और पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं, तब सोंठ प्राकृतिक तरीके से शरीर को संतुलित रखने में मदद करती है. आयुर्वेद के अनुसार सोंठ की तासीर गर्म होती है, जो शरीर को अंदर से गर्म रखती है और कई रोगों से बचाव करती है.
सोंठ में होते हैं एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण
लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान डॉ राजकुमार (आयुष)ने कहा कि सोंठ का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती है. बदलते मौसम में इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ जाता है, जिससे सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण जल्दी घेर लेते हैं. सोंठ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत देते हैं.
कई चीजों में लाभकारी
शहद के साथ सोंठ का सेवन करने से गले की खराश, खांसी और जुकाम में जल्दी राहत मिलती है. पाचन तंत्र के लिए भी सोंठ बेहद लाभकारी मानी जाती है. सर्दियों में भारी और तला-भुना खाना पचाने में दिक्कत होती है, जिससे गैस, अपच और पेट दर्द की समस्या हो सकती है. सोंठ पाचन अग्नि को तेज करती है और भोजन को आसानी से पचाने में मदद करती है. गुनगुने पानी के साथ सोंठ का सेवन करने से पेट साफ रहता है और एसिडिटी की समस्या कम होती है.
जोड़ों के दर्द और सूजन में भी सोंठ किसी औषधि से कम नहीं है. ठंड के मौसम में गठिया और जोड़ों से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं. सोंठ में मौजूद सूजनरोधी तत्व दर्द और अकड़न को कम करने में मदद करते हैं. दूध या गुनगुने पानी के साथ सोंठ लेने से जोड़ों को आराम मिलता है और शरीर में लचीलापन बना रहता है.सोंठ वजन नियंत्रण में भी सहायक मानी जाती है. यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाती है और शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करती है.सुबह खाली पेट सोंठ का सेवन करने से कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया तेज होती है. इसके अलावा सोंठ शरीर में ऊर्जा का स्तर बनाए रखती है, जिससे थकान और सुस्ती महसूस नहीं होती.
महिलाओं के लिए भी सोंठ के कई फायदे
पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन में सोंठ राहत पहुंचा सकती है. यह रक्त संचार को बेहतर बनाती है और हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करती है. इसके अलावा सोंठ त्वचा के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. यह शरीर को अंदर से डिटॉक्स करती है, जिससे त्वचा पर निखार आता है और मुंहासों की समस्या कम होती है.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें