Last Updated:
Dry Fruits Modak For Ganesha Ji Bhog: गणेश चतुर्थी पर गणपति जी के लिए ड्राई फ्रूट्स मोदक बनाएं, जिसमें पोहा, काजू, बादाम, नारियल, गुड़ और घी शामिल हैं. यह प्रसाद स्वादिष्ट और पौष्टिक है.
गणेश पूजा के लिए ड्राई फ्रूट्स मोदक बनाने का आसान तरीका. (AI)ड्राई फ्रूट्स मोदक बनाने की सामग्री
गुनगुना दूध- 3-4 टेबल स्पून
देसी घी- 3-4 टी स्पून
नारियल बुरादा- 3-4 टेबल स्पून
गुड़- 1 कप
काजू- 10-12
बादाम- 10-12
इलायची पाउडर- 1 टी स्पून
घर पर ड्राई फ्रूट्स मोदक बनाने के लिए अच्छी क्वालिटी के पोहा लेकर ठीक से साफ कर लें. फिर गुड़ लेकर कूट लें. इसके बाद काजू और बादाम बारीक काट लें. अब एक कढ़ाही को गैस पर गर्म करने के लिए रख दें. अब इसमें पोहा डालें और धीमी आंच पर सेकें. पोहा को हल्का भूरा होने तक सेकने के बाद एक बड़े बर्तन में निकाल लें. अब कढ़ाही में देसी घी डालकर उसमें काजू बादाम डालें और फ्राई करें. इसके बाद उनको किसी बर्तन में निकाल लें. अब मिक्सर जार की मदद से रोस्टेड पोहा और उसमें तले हुए काजू बादाम मिक्स कर दें.इसके बाद इसमें कुटा गुड़ भी डालें फिर सभी सामग्रियों को ग्राइंड कर लें.
अब पिसे हुए मिश्रण को बर्तन में निकालें और उसमें 2 बड़े चम्मच दूध और थोड़ा सा घी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें. अब मिश्रण से सॉफ्ट आटा तैयार कर लें. अब आटे की छोटी लोई तोड़ें और उसे हथेली पर रखकर मोदक का आकार दें. इसके बाद चाकू की मदद से मोदक के चारों ओर लाइन बना दें. इसी तरह सारी लोइयों से मोदक तैयार कर लें और उन्हें सैट होने के लिए छोड़ दें. इस तरह से भोग के लिए ड्राई फ्रूट्स मोदक बनकर तैयार हो चुके हैं. अब आप इन मोदक का भोग बप्पा को लगा सकते हैं. इसके बाद सभी को प्रसाद के रूप में बांटें.
.