मौसम बदलते ही शुरू हुई सूखी खांसी? दवा नहीं, ये 5 घरेलू उपाय देंगे तुरंत राहत!

Last Updated:

मौसम के बदलते ही अगर सूखी खांसी और गले में खराश आपको परेशान करने लगे, तो इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. दिन में गर्मी और रात की ठंडक का यह मेल शरीर पर सीधा असर डालता है और छोटी-सी खांसी भी लंबे समय तक चल सकती है. ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप बिना दवा के भी इस समस्या से राहत पा सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है. दिन में तेज गर्मी महसूस होती है, जबकि रात में ठंडी हवाएं चलने लगती हैं. इस तरह का उतार-चढ़ाव शरीर की इम्युनिटी पर सीधा असर डालता है और अक्सर लोग सर्दी-खांसी, गले में खराश और एलर्जी जैसी समस्याओं का शिकार हो जाते हैं. खासतौर पर सूखी खांसी इस मौसम में काफी आम हो जाती है, जो बिना कफ के होती है और लंबे समय तक परेशान कर सकती है. यह आमतौर पर वायरल इन्फेक्शन, एलर्जी या गले में सूजन के कारण होती है. हालांकि, अगर समय रहते कुछ आसान घरेलू उपाय और सही दिनचर्या अपनाई जाए, तो इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.

सूखी खांसी से राहत पाने के लिए सबसे आसान और असरदार तरीका है गुनगुने पानी का सेवन. दिनभर हल्का गर्म पानी पीने से गले की सूखापन कम होता है और जलन में आराम मिलता है. यह म्यूकस को पतला करने में मदद करता है, जिससे खांसी धीरे-धीरे कम होने लगती है. अगर गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर गरारे किए जाएं, तो गले की अंदरूनी सूजन और इरिटेशन में तुरंत राहत मिलती है. यह एक सरल लेकिन बेहद प्रभावी उपाय है, जिसे दिन में 2-3 बार अपनाया जा सकता है.

शहद भी सूखी खांसी के लिए एक प्राकृतिक औषधि की तरह काम करता है. इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गले की जलन को शांत करते हैं और खांसी को कम करने में मदद करते हैं. शहद गले पर एक पतली परत बनाता है, जिससे बार-बार खांसी आने की समस्या कम हो जाती है. रात में सोने से पहले एक चम्मच शहद लेना या गुनगुने पानी में मिलाकर पीना काफी फायदेमंद होता है. इससे न सिर्फ खांसी में राहत मिलती है, बल्कि नींद भी बेहतर आती है.

भाप लेना यानी स्टीम इनहेलेशन भी सूखी खांसी में काफी लाभकारी माना जाता है. गर्म भाप लेने से श्वसन मार्ग खुलता है और गले की जलन कम होती है. यह म्यूकस को ढीला करके सांस लेना आसान बनाता है. आप एक बर्तन में गर्म पानी लेकर उसकी भाप धीरे-धीरे लें. चाहें तो इसमें तुलसी या पुदीने के तेल की कुछ बूंदें डाल सकते हैं, जिससे इसका असर और बढ़ जाता है. यह उपाय नाक और गले दोनों को साफ करने में मदद करता है और खांसी की तीव्रता को कम करता है.

इसके अलावा, इस मौसम में प्रदूषण और धूल से बचना भी बहुत जरूरी है. जब गले में पहले से ही इरिटेशन हो, तो धूल, धुआं या स्मोकिंग के संपर्क में आने से समस्या और बढ़ सकती है. इसलिए ऐसे माहौल से दूरी बनाना जरूरी है. घर के अंदर साफ हवा बनाए रखने के लिए वेंटिलेशन अच्छा रखें और जरूरत हो तो हल्की नमी बनाए रखें, ताकि गला सूखे नहीं.

About the Author

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *