धार में नशे में पिकअप ड्राइवर का हाईवे पर हंगामा: भागते आरोपी के पीछे दौड़ते पुलिस जवान गिरा, वीडियो वायरल – Dhar News

धार जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर शराब के नशे में एक पिकअप चालक ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह भागने लगा, जिसका पीछा करते समय एक पुलिस जवान गिर गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो र

.

यह घटना 17 दिसंबर को ग्राम धुलेट के पास हुई। गुजरात से इंदौर की ओर जा रहे पिकअप चालक ने फोरलेन की एक पट्टी के बीच अपना वाहन खड़ा कर दिया और करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा करता रहा। इस कारण हाईवे पर यातायात बाधित हो गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी सूचना मिलने पर राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने पिकअप वाहन को फोरलेन से हटवाया और ड्राइवर को पकड़कर थाने ले जाने लगी। इसी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। आरोपी के भागने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। पीछा करने के दौरान एक पुलिस जवान गिर गया। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को थोड़ी ही दूरी पर धर दबोचा।

राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि पिकअप चालक शराब के नशे में था और सड़क के बीच वाहन खड़ा कर हंगामा कर रहा था। आरोपी के खिलाफ धारा 125 के तहत कार्रवाई की गई है। पिकअप वाहन को जब्त कर चालान कोर्ट में पेश किया गया है।

थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि पीछा करते समय गिरा पुलिस जवान पूरी तरह सुरक्षित है और उसे किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का संभवतः किसी से विवाद हुआ था। पिकअप वाहन भी क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी कारण चालक ने यह कदम उठाया होगा।

देखिए तस्वीरें…

.

धार में नशे में पिकअप चालक का हाईवे पर हंगामा
भागते आरोपी के पीछे दौड़ते पुलिस जवान गिरा

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *