नशे में धुत युवक ने खड़ी बाइक में टक्कर मारी: रीवा में हादसे में दो युवक हुए घायल; पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया – Rewa News

रीवा में नशे में वाहन चलाने वाले लोग त्योहार के समय अब पुलिस के लिए चुनौती बन गए हैं। जहां सगरा में नशे में धुत युवक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए खुद समेत एक अन्य युवक को भी सड़क दुर्घटना में घायल कर दिया। बताया गया कि युवक नशे की हालत में पूरी

.

जहां रविवार शाम सगरा में खड़े बाइक में दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे दो युवक खाई में गिर गए। घायल युवकों को गंभीर हालत में सगरा पुलिस ने 112 डायल की मदद से रीवा के संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर किया।

बताया गया कि हादसा सगरा के भेडउरा नाला के पास हुआ। जहां बाइक सावर युवक थोड़ी देर ठहरने के लिए सड़क किनारे बाइक खड़ी कर रहे थे। तभी दूसरी तरफ से आ रही बाइक से युवकों की जोरदार टक्कर हो गई। दोनों युवक बाइक सहित खाई में गिर गए।

सगरा थाना प्रभारी अंकिता ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भिजवाया। जहां अस्पताल के डॉक्टर्स की मौजूदगी में उनका इलाज लगातार जारी है। पुलिस हादसे की सूचना मिलते ही बिना किसी देरी मौके पर पहुंची थी।

विनय साकेत ने बताया कि नशेड़ी युवक सिरमौर की तरफ से आया और हम कुछ समझ पाते इसके पहले भी हमें सड़क दुर्घटना का शिकार बना दिया। वह पूरी तरह से नशे में धुत था।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *