Last Updated:
Moringa Benefits: सहजन यानी मोरिंगा एक औषधीय पौधा है, जिसे सुपर फूड कहा जाता है. आयुष चिकित्सक के अनुसार इसकी पत्तियां, फलियां और फूल वजन घटाने, पाचन सुधारने, इम्युनिटी बढ़ाने, हृदय, त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं में लाभकारी हैं. इसे पानी, पाउडर या सब्जी के रूप में सेवन किया जा सकता है.
हमारे आसपास कई ऐसे पौधे पाए जाते हैं, जो अपने औषधीय गुणों के लिए जाने जाते हैं. प्रकृति द्वारा प्रदत्त ये पौधे हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को फिट और तंदुरुस्त बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. इन्हीं पौधों में से एक है **मोरिंगा**, जिसे आम बोलचाल की भाषा में सहजन कहा जाता है.

सहजन का पौधा प्राचीन काल से ही अपने अनोखे स्वाद और औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध रहा है. इसे औषधीय गुणों की फैक्ट्री कहा जाता है, क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में कारगर होते हैं.

मोरिंगा यानी सहजन अपने कई खास औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है. इस पौधे की पत्तियां, फलियां, फूल और तना-सभी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं. यही वजह है कि इसे सुपर फूड भी कहा जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

आयुष चिकित्सक डॉ. आकांक्षा दीक्षित बताती हैं कि मोरिंगा में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल तत्व, विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर और अन्य जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं.

आयुष चिकित्सा अधिकारी के अनुसार, सहजन बढ़े हुए वजन को कम करने, पाचन तंत्र को मजबूत बनाने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, हृदय रोग, बालों और त्वचा से जुड़ी समस्याओं में राहत दिलाने में काफी प्रभावी है.

उन्होंने बताया कि सहजन की पत्तियों को उबालकर उसका पानी रोजाना पीया जा सकता है. इसके अलावा पत्तियों को सुखाकर पाउडर बनाकर सेवन किया जा सकता है. वहीं, इसकी फलियों की सब्जी बनाकर भी इसका सेवन बेहद फायदेमंद होता है.