Last Updated:
Water and Weight Loss: वेट लॉस के लिए लोगों को खूब पानी पीना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पानी पीने से शरीर की कैलोरी बर्न करने की क्षमता बढ़ सकती है. खाने से पहले पानी पीना कैलोरी इनटेक को कम करने का प्रभावी तरीका है. हाइड्रेटेड रहने से शरीर जमा चर्बी को एनर्जी में तेजी से बदल पाता है.
पर्याप्त मात्रा में रोज पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और कैलोरी बर्न होती है.
Role of Water in Burning Fat: वजन कम करने के लिए लोग लाख जतन करते हैं. कभी जिम में जाकर वर्कआउट करते हैं, तो कभी फास्टिंग करते हैं. अधिकतर लोग वजन कम करने के लिए डाइट और एक्सरसाइज को ही एकमात्र रास्ता मानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पानी आपके शरीर की चर्बी को घटाने में बेहद कारगर हो सकता है. जी हां, पानी वजन घटाने का एक शक्तिशाली हथियार साबित हो सकता है. कई रिसर्च में पता चला है कि केवल पर्याप्त पानी पीने और सही समय पर हाइड्रेशन पर ध्यान देने से मेटाबॉलिज्म में गजब का सुधार होता है, जो सीधे तौर पर वजन कम करने में मदद करता है.
वजन बढ़ने का एक बड़ा कारण ओवरईटिंग यानी जरूरत से ज्यादा खाना है. भोजन करने से करीब 30 मिनट पहले आधा लीटर पानी पीने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप भोजन के दौरान कम कैलोरी का सेवन करते हैं. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन (NLM) में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार खाने से पहले पानी पीने वाले वयस्कों ने 12 हफ्तों में उन लोगों की तुलना में 44% अधिक वजन कम किया, जिन्होंने भोजन से पहले पानी नहीं पिया था. यह भूख को प्राकृतिक रूप से दबाने का सबसे सुरक्षित तरीका है. अक्सर हम अनजाने में सोडा, कोल्ड ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस या मीठी चाय-कॉफी के जरिए भारी मात्रा में लिक्विड कैलोरी ले लेते हैं. अगर आप इन सभी ड्रिंक्स को केवल सादे पानी से बदल दें, तो आप एक दिन में औसतन 200-500 कैलोरी तक की कटौती कर सकते हैं. पानी पूरी तरह से जीरो कैलोरी ड्रिंक है.
शरीर को स्टोर की गई चर्बी को जलाने के लिए पानी की जरूरत होती है. इस प्रक्रिया को लिपोलिसिस कहा जाता है. पानी के अणु फैट के साथ मिलकर उन्हें ऊर्जा में बदलने का काम करते हैं. अगर शरीर डिहाइड्रेटेड है, तो यह प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है, जिससे वजन घटाना मुश्किल हो जाता है. पर्याप्त पानी पीने से न केवल चर्बी तेजी से पिघलती है, बल्कि शरीर से विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं, जिससे वजन कम करने की गति तेज हो जाती है. अगली बार जब आपको असमय भूख लगे, तो पहले एक गिलास पानी पिएं. आप पाएंगे कि आपकी भूख शांत हो गई है.
About the Author
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें