सर्दियों में कॉफ़ी में मिलाकर पिएं ये चीज, इम्यूनिटी और डाइजेशन होगा बेहतर और स्किन भी करेगी ग्लो!

Last Updated:

आमतौर पर लोग अपने दिन की शुरुआत कॉफी या चाय से करते हैं. लेकिन इस आदत में एक छोटी सी चीज़ जोड़ने से उनकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

सर्दियों में कॉफ़ी में मिलाकर पिएं ये चीज
अगर आपको भी सर्दियों में 6-7 कप चाय या कॉफी पीने से मना किया जाता है, तो कॉफी पसंद करने वाले लोग घी वाली कॉफी ट्राई कर सकते हैं. घी वाली कॉफी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. अपनी कॉफी में एक चम्मच घी डालने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहेंगे. असल में, घी मिलाकर कॉफी पीने से शरीर अंदर से गर्म रहता है.
घी वाली कॉफी त्वचा को मॉइश्चराइज करती है और चमक देती है. ये पाचन भी बेहतर करती है. साथ ही वजन कम करने में भी मदद करती है. साइंस के मुताबिक, घी में मौजूद अच्छी फैट और विटामिन्स शरीर के मेटाबॉलिज्म और इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं.
घी के साथ कॉफी पीने से त्वचा को नेचुरल ग्लो मिलता है. सर्दियों की ठंडी और सूखी हवा से त्वचा की नमी कम हो जाती है, जिससे ड्रायनेस और बेजानपन आ जाता है. घी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ए त्वचा को अंदर से हाइड्रेट रखते हैं. रोज सुबह घी के साथ कॉफी पीने से त्वचा को अंदर से मॉइश्चर मिलता है और नेचुरल चमक आती है. सर्दियों में जिनकी त्वचा बहुत ज्यादा सूखी हो जाती है उनके लिए घी वाली कॉफी फायदेमंद है.
देशी घी का असर गर्माहट देने वाला होता है. अगर इसे काली कॉफी में मिलाएं तो ये शरीर का तापमान बनाए रखने में मदद करता है. इससे सर्दियों में बार-बार होने वाली बीमारियां दूर रहती हैं और ठंड की वजह से होने वाली थकान भी कम होती है. साइंटिफिक तरीके से देखा जाए तो घी शरीर का अंदरूनी तापमान बनाए रखने में मदद करता है, जिससे एनर्जी लेवल स्थिर रहता है.
घी के साथ कॉफी पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है. कुछ लोगों को कॉफी पीने के बाद सीने में जलन या एसिडिटी महसूस हो सकती है. घी एक नेचुरल लुब्रिकेंट की तरह काम करता है, जो खाने को आसानी से पचाने में मदद करता है. इसे रोज पीने से कब्ज की समस्या कम होती है और आंतों का काम भी सुधरता है. पाचन अच्छा होने से शरीर के बाकी हिस्सों पर भी अच्छा असर पड़ता है. अगर आपको कोई हेल्थ प्रॉब्लम है तो ऐसी कॉफी पीने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह विशेषज्ञों से बातचीत पर आधारित है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं है. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. अगर कोई नुकसान होता है तो उसके लिए न्यूज-18 जिम्मेदार नहीं रहेगा.

About the Author

Rajvant Prajapati

With more than 4 years above of experience in Digital Media. Currently I am working with News 18. Here, I am covering Hyperlocal News, Agriculture, Lifestyle, Health & Wellness, Beauty, Fashion, Religion an…और पढ़ें

homelifestyle

सर्दियों में कॉफ़ी में मिलाकर पिएं ये चीज, इम्यूनिटी और डाइजेशन होगा बेहतर और

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *