रात में सोने से पहले पी लीजिए यह खास पानी, 8 घंटे से पहले नहीं खुलेगी आंख ! सेहत में होगा जबरदस्त सुधार

Last Updated:

Clove Water at Night Benefits: लौंग का पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट बताते हैं कि रात को सोने से पहले लौंग का पानी पीने से रातभर चैन की नींद आती है. इससे शरीर को आराम मिलता है और पाचन सुधरता है. लौंग का पानी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है और इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है.

ख़बरें फटाफट

लौंग का पानी पीने से पाचन तंत्र भी दुरुस्त हो सकता है.

Clove Water Health Benefits: दिनभर काम करने के बाद कई लोगों को रात में नींद नहीं आती है. इसकी वजह से वे रातभर करवटें बदलते रहते हैं और सुबह उठकर थकान महसूस करते हैं. कई लोग तो नींद के लिए दवाएं भी लेना शुरू कर देते हैं. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद पूरी होना और शरीर को आराम मिलना एक बड़ी चुनौती बन गया है. अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो एक आयुर्वेदिक नुस्खा आपकी समस्या का समाधान बन सकता है. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स की मानें तो रात को सोने से पहले लौंग का पानी पीने से रातभर चैन की नींद आती है और शरीर पूरी तरह रिलैक्स हो जाता है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि लौंग में कई औषधीय गुण होते हैं. सोने से पहले इसका पानी पीने से न सिर्फ नींद गहरी होती है, बल्कि शरीर और दिमाग दोनों को कई तरह के फायदे मिलते हैं. लौंग में मौजूद तत्व यूजेनॉल एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल तत्व है. जब यह तत्व शरीर में जाता है, तो शरीर को अंदर से एक्टिव कर देता है. यूजेनॉल को पेट के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. रात में सोने से पहले लौंग का पानी पीने से पेट के एंजाइम्स सक्रिय हो जाते हैं, जिससे गैस, अपच और ब्लोटिंग की समस्या कम हो जाती है. पेट हल्का होने से नींद आरामदायक और गहरी आती है. इसके अलावा यूजेनॉल के कारण जोड़ों में दर्द और सूजन से भी राहत मिल सकती है.

आयुर्वेद में लौंग के पानी को नींद के लिए रामबाण माना गया है. लौंग में मन को शांत करने वाले गुण मौजूद होते हैं. ये गुण दिमाग और शरीर दोनों को रिलैक्स करते हैं, तनाव कम करते हैं और अनिद्रा की समस्या में मदद करते हैं. लगातार लौंग का पानी पीने से रातभर आराम मिलता है, नींद नहीं टूटती और शरीर पूरी तरह से रिचार्ज रहता है. इसके अलावा लौंग का पानी ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी मदद करता है. लौंग इंसुलिन के काम को बेहतर बनाता है, जिससे इसका नियमित सेवन करके डायबिटीज पेशेंट्स अपने शुगर लेवल को स्थिर रख सकते हैं. लौंग शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है. इससे मौसमी बीमारियों और इंफेक्शन का खतरा कम होता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

लौंग का पानी मुंह और दांतों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसमें बैक्टीरिया मारने की क्षमता होती है, जिससे रात को पीने से मुंह की बदबू कम होती है और दांत व मसूड़ों की समस्याओं से भी राहत मिलती है. यह प्राकृतिक तरीका दांतों और मसूड़ों की सेहत बनाए रखने में सहायक होता है. लौंग का पानी बनाना बेहद आसान है. बस एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें लौंग डालकर 5 से 7 मिनट धीमी आंच पर उबालें, फिर हल्का ठंडा करके छान लें. गुनगुना होने पर पी लें. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें आप थोड़ा नींबू का रस या शहद भी मिला सकते हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

रात में सोने से पहले पी लीजिए यह खास पानी, 8 घंटे से पहले नहीं खुलेगी आंख !

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *