चिलचिलाती गर्मी में खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए पिएं ये 6 हेल्दी देसी ड्रिंक्स

Last Updated:

Summer healthy drinks: गर्मियों से लोगों की हालत खराब है. तेज धूप और अधिक गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है. प्रॉपर लिक्विड डाइट ना लिया जाे, तो शरीर डिहाइड्रेशन से ग्रस्त हो सकता है. इससे आपको सिरदर्द, थकान, सुस्ती, चक्कर आने जैसा महसूस हो सकता है. बेहतर है कि आप दिन भर में पानी पीने के साथ ही कुछ समर कूलिंग ड्रिंक्स का भी सेवन करते रहें. आपको यहां कुछ हेल्दी, मगर नेचुरल देसी ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप हर दिन गर्मी के मौसम में पी सकते हैं. 

गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है. ऐसे में सिर्फ पानी पीना ही पर्याप्त नहीं होता, इसलिए गर्मियों में कुछ हेल्दी और नेचुरल ड्रिंक्स को अपनी दिनचर्या में शामिल करना बेहद जरूरी है. इसके लिए आप फलों का जूस, नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ, लस्सी, नमक-चीनी पानी का घोल आदि पीना हेल्दी ऑप्शन है.

आम पन्ना- आप परफेक्ट देसी ड्रिंक्स में आम पन्ना भी पी सकते हैं. आम पन्ना कच्चे आम से बनता है. यह पारंपरिक रूप से गर्मियों का सबसे पसंदीदा पेय माना जाता है. छोटे शहरों, गांव में लोग इसे खूब पीते हैं. यह बेहद ही टेस्टी, चटपटा और हेल्दी ड्रिंक है. आम पन्नी पीने से आप गर्मियों में लू, हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन से बचे रह सकते हैं. शरीर को तुरंत फ्रेश महसूस कराता है. इसमें आप काला नमक और पुदीना भी डाल सकते हैं. इससे ये स्वादिष्ट और ठंडक देने वाला ड्रिंक बन सकता है.

नारियल पानी- ये गर्मी का एक बेहद ही हेल्दी और सुपर ड्रिंक है. इसे पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है. इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं. बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह ड्रिंक बेहद फायदेमंद है. इसे पीते ही शरीर को फुल एनर्जी मिलती है. थकान मिटाने में भी कारगर है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

तरबूज का जूस- तरबूज में पानी की मात्रा लगभग 95 प्रतिशत तक होती है. तरबूज खाना या इसका जूस बनाकर पीना, सभी बेहद फायदेमंद माने गए हैं. गर्मियों के लिए इसे एक बेहद ही हेल्दी ड्रिंक माना गया है. तरबूज का जूस शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है. साथ ही इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को ठंडक और ऊर्जा दोनों प्रदान करते हैं.

खट्टे फलों से बने जूस- संतरा, मौसमी और नींबू के जूस भी गर्मियों में जरूर पीना चाहिए. ये न केवल शरीर को तरोताजा रखते हैं, बल्कि विटामिन सी से भरपूर होने की वजह से इम्यूनिटी भी बढ़ाते हैं. आप चाहें तो इनमें थोड़ी पुदीना, अदरक या काला नमक डालकर स्वाद और भी बढ़ा सकते हैं.

छाछ- आप गर्मियों लस्सी, छाछ का भी सेवन जरूर करें. विटामिंस, कैल्शियम से भरपूर छाछ, लस्सी हड्डियों को हेल्दी रखता है. शरीर को कूल रखने के साथ ही गर्मियों में पाचन तंत्र को खराब होने से बचाए रखता है. यह पेट को ठंडक देता है. पाचन बेहतर करता है. शरीर की आंतरिक गर्मी को कम करने में भी बेहद फायदेमंद होता है.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *