How to Drink Tea in Morning: भारत में सुबह की शुरुआत बिना चाय के अधूरी सी लगती है. चाहे काम पर जाना हो या स्कूल-ऑफिस की तैयारी, चाय की चुस्की के बिना नींद नहीं खुलती. कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जो कहते हैं कि जब तक सुबह की चाय न मिले, मूड ही खराब रहता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रोज सुबह खाली पेट चाय पीना आपकी सेहत को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकता है? अक्सर हम बिना कुछ खाए चाय पी लेते हैं और फिर दिनभर एसिडिटी, भारीपन या पेट में जलन जैसी दिक्कतें झेलते हैं. एक्सपर्ट्स और डॉक्टर भी लगातार इस बात पर जोर देते हैं कि चाय को सही समय और सही तरीके से पीना बहुत जरूरी है. FMRI गुरुग्राम की हेड क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर दीप्ति खटूजा ने भी इस पर खास जानकारी दी है. उन्होंने एक वेबसाइट को बताया कि सुबह उठते ही चाय पीने से क्या नुकसान हो सकता है और इसे हेल्दी तरीके से कैसे लिया जाए. आइए जानते हैं पूरी डिटेल.
खाली पेट चाय पीने के नुकसान
डॉक्टर दीप्ति खटूजा के मुताबिक, चाय में कैफीन और टैनिन जैसे तत्व होते हैं जो खाली पेट पेट की परतों को नुकसान पहुंचाते हैं. इससे पेट में एसिड बनता है, जिससे जलन और गैस की समस्या होती है. लगातार ऐसा करने से पेट की लाइनिंग कमजोर हो सकती है और डाइजेशन स्लो हो जाता है. चाय एक डिहाइड्रेटिंग ड्रिंक है, यानी यह शरीर से पानी की कमी कर सकती है. इससे स्किन ड्राई लगने लगती है और दिनभर सुस्ती महसूस होती है.
कुछ लोगों को सिरदर्द या चक्कर आने की भी शिकायत हो सकती है. भूखे पेट चाय पीना मेटाबॉलिज्म को भी बिगाड़ सकता है, जिससे वजन घटाना मुश्किल होता है.
चाय पीते समय किन बातों का ध्यान रखें
सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुना पानी या नींबू पानी पिएं. चाय पीने से पहले कुछ हल्का खा लें जैसे सूखा टोस्ट, भीगा बादाम या केला. एक दिन में 2 से ज्यादा बार चाय न पिएं. चाय को हल्के दूध और कम चीनी के साथ बनाएं. दूध की जगह हर्बल टी, ग्रीन टी या अदरक-तुलसी वाली चाय भी हेल्दी विकल्प हैं.

चाय के साथ क्या न खाएं?
नट्स, अंडा, फल या दही जैसी चीजें चाय के साथ नहीं लेनी चाहिए. चाय में मौजूद कैफीन इन चीजों के पोषण को शरीर में अवशोषित होने से रोकता है. खासकर बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स का फायदा कम हो जाता है. चाय के साथ अगर कुछ खाना ही है तो नमकीन, खाखरा, ब्रेड टोस्ट या भुना चना अच्छा विकल्प है. हेल्दी चीजें खाने के 30-60 मिनट बाद ही चाय पिएं.

चाय के साथ क्या खा सकते हैं
कुछ जरूरी टिप्स
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)