कम बजट में विदेश घूमने का सपना? वियतनाम की ट्रिप जो भारत की डोमेस्टिक छुट्टी से भी सस्ती पड़ सकती है, इन 10 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

Last Updated:

Vietnam Budget Trip: जब भी इंटरनेशनल ट्रैवल की बात आती है, तो ज्यादातर लोगों को लगता है कि ये बहुत महंगा, झंझट भरा और टाइम लेने वाला काम है. वीज़ा, टिकट, होटल, लोकल ट्रांसपोर्ट… सोचते ही दिमाग घूमने लगता है, वियतनाम उन चुनिंदा देशों में से है जहां ट्रैवल करना आसान है, खर्च कम है और एक्सपीरियंस गजब का मिलता है. यहां की स्ट्रीट लाइफ, लोकल फूड और नेचुरल खूबसूरती मिलकर ऐसा माहौल बना देती है कि हर ट्रैवलर दोबारा आने का मन बना लेता है. वियतनाम आज बजट ट्रैवलर्स और फैमिली ट्रिप दोनों के लिए तेजी से फेवरेट बन रहा है. वियतनाम की ऐसी कौनसी 10 जगह हैं जिन्हें घूमना आपके लिए एक अच्छा एक्सपीरिएंस हो सकता है.

1. हनोई -इतिहास और स्ट्रीट लाइफ का दिल<br />वियतनाम की कैपिटल हनोई करीब 1000 साल पुरानी सिटी है. यहां का ओल्ड क्वार्टर सबसे ज्यादा फेमस है, जहां शाम होते ही सड़कों पर रौनक आ जाती है. कैफे, बार, होटल और स्ट्रीट फूड हर जगह मिल जाता है. ट्रेन स्ट्रीट, कोचिमिन मोज़ोलियम और टेंपल ऑफ लिटरेचर यहां के बड़े अट्रैक्शन हैं.

Vietnam travel from India

2. हैलोंग बे -समुद्र के बीच खड़े 2000 पहाड़ हैलोंग बे दुनिया के सबसे खूबसूरत नेचुरल स्पॉट्स में से एक है. यहां लाइमस्टोन पहाड़ समुद्र के बीच खड़े दिखते हैं. क्रूज़ ट्रिप, कयाकिंग और बैंबू बोटिंग इस जगह का असली मजा है. एक दिन से लेकर तीन दिन तक के ऑप्शन मिल जाते हैं.

Vietnam travel from India

3. निन बिन्ह -नेचर और इतिहास साथ-साथ निन बिन्ह कभी वियतनाम की राजधानी हुआ करता था . यहां की बोटिंग, साइक्लिंग टूर और ड्रैगन माउंटेन ट्रेक काफी फेमस हैं. हरियाली और शांत माहौल इसे खास बनाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Vietnam travel from India

4. सापा -पहाड़ों का जादू<br />अगर हिल स्टेशन पसंद है, तो सापा जरूर जाएं . राइस फील्ड्स, वैली, माउंटेन रेंज और ठंडा मौसम इसे परफेक्ट बनाता है. यहां चारों सीजन में घूमना अच्छा रहता है.

Vietnam travel from India

5. बा ना हिल्स -गोल्डन ब्रिज का कमाल बा ना हिल्स में दुनिया की टॉप केबल कार राइड्स में से एक है. गोल्डन ब्रिज, फ्रेंच विलेज और फैंटेसी पार्क यहां के मेन हाइलाइट हैं. ऊपर से दिखने वाला व्यू सच में यादगार होता है.

Vietnam travel from India

6. दानांग -बीच, ब्रिज और नाइट लाइफ दानांग सिटी बीच लवर्स के लिए परफेक्ट है. माइ खे बीच, लेडी बुद्धा स्टैच्यू और ड्रैगन ब्रिज यहां जरूर देखें . शनिवार रात ड्रैगन ब्रिज का फायर शो फ्री होता है.

Vietnam travel from India

7. होई आन -शांति और लाइट्स की सिटी दानांग के पास बसी होई आन एक हेरिटेज सिटी है. रात में लैंप से जगमगाती सड़कें और नदी में बोटिंग इसका सबसे बड़ा आकर्षण है.

Vietnam travel from India

8. हो ची मिन्ह सिटी -नाइट लाइफ का हब वियतनाम की सबसे बड़ी सिटी हो ची मिन्ह तेज रफ्तार लाइफ और नाइट कल्चर के लिए जानी जाती है. वॉकिंग स्ट्रीट, क्लब्स और स्ट्रीट फूड यहां की पहचान है.

Vietnam travel from India

9. कू ची टनल्स -जंग की कहानी ये टनल्स वियतनाम वॉर की असली तस्वीर दिखाती हैं. जमीन के नीचे बनी ये सुरंगें आज भी लोगों को हैरान कर देती हैं.

Vietnam travel from India

10. फूकुक आइलैंड -बीच और सुकून फूकुक वियतनाम का सबसे बड़ा आइलैंड है. वाइट सैंड बीच, वाटर स्पोर्ट्स और शांत माहौल इसे परफेक्ट गेटअवे बनाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

कम बजट में विदेश घूमने का सपना? वियतनाम की ट्रिप डोमेस्टिक छुट्टी से भी सस्ती!

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *