जेनेटिक रिसर्च के लिए डॉ. कुमार स्वामी थंगराज को मिला पद्मश्री अवॉर्ड, इस रिसर्च से लोगों को कैसे मिलेगा फायदा?

Last Updated:

Padma Shri Award 2026: भारत के जाने-माने वैज्ञानिक डॉ. के थंगराज को जेनेटिक रिसर्च और मानव स्वास्थ्य के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. उनकी रिसर्च से आनुवंशिक बीमारियों की पहचान और रोकथाम में मदद मिल रही है, जिससे पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट और बेहतर हेल्थकेयर संभव हो रहा है.

ख़बरें फटाफट

डॉ. के थंगराज देश के जाने माने वैज्ञानिक हैं, जो जीन्स पर रिसर्च करते हैं.

Padma Shri Award for Genetic Research: साल 2026 के पद्म पुरस्कारों का ऐलान हो चुका है. भारत के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक डॉ. कुमार स्वामी थंगराज को उनके जेनेटिक रिसर्च और मानव स्वास्थ्य में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार डॉक्टर थंगराज को विज्ञान, अनुसंधान और तकनीकी क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल करने के लिए दिया गया है. डॉ. थंगराज की रिसर्च ने जेनेटिक स्तर पर कई बीमारियों की समझ को नया आयाम दिया है और भविष्य में रोगों की रोकथाम में मददगार साबित होने की उम्मीद है. इससे पहले उन्हें पिछले साल राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार दिया गया था.

डॉ. थंगराज की रिसर्च मुख्य रूप से मानव जेनेटिक्स और आनुवंशिक बीमारियों पर केंद्रित रही हैं. उन्होंने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो जीन लेवल पर रोगों की पहचान और उनके संभावित इलाज को आसान बनाती है. उनके कार्य में मोलिक्यूलर बायोलॉजी, जीनोमिक एनालिसिस और डेटा साइंस का उपयोग कर कई रेयर और जेनेटिक बीमारियों के कारणों को समझा गया है. डॉ. थंगराज की रिसर्च का फायदा केवल भारत तक सीमित नहीं है. उनकी तकनीक और खोजों का प्रयोग दुनियाभर के मेडिकल रिसर्च संस्थानों में हो रहा है. इससे जेनेटिक डिसऑर्डर के जोखिम वाले रोगियों की समय पर पहचान और उपचार संभव हो रहा है. बच्चों और नवजात शिशुओं में वंशानुगत बीमारियों की रोकथाम में यह रिसर्च महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.

डॉ. के थंगराज की रिसर्च से चिकित्सकों को मरीजों के लिए पर्सनलाइज्ड मेडिकल ट्रीटमेंट तैयार करने में मदद मिल रही है. किसी रोग का इलाज अब सिर्फ लक्षणों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जेनेटिक जानकारी के आधार पर रोग की जड़ तक पहुंच कर बेहतर इलाज संभव होगा. इसके अलावा ये रिसर्च बीमारियों की रोकथाम, दवाओं की सही खुराक और संभावित साइड इफेक्ट्स के अध्ययन में भी सहायक साबित हो रही हैं. डॉ. थंगराज ने युवा वैज्ञानिकों और मेडिकल छात्रों को ट्रेनिंग और मेंटरशिप भी दी है. उनके मार्गदर्शन में कई छात्र जेनेटिक रिसर्च में नए प्रयोग और इनोवेशन कर रहे हैं. इससे भारत में जेनेटिक और मोलिक्यूलर बायोलॉजी के क्षेत्र में नई पीढ़ी के लिए अवसर पैदा हुए हैं और वैश्विक स्तर पर भी भारत का योगदान बढ़ा है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

जेनेटिक रिसर्च के लिए डॉ. कुमार स्वामी थंगराज को मिला पद्मश्री अवॉर्ड

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *