ना लें टेंशन, आयुष्मान कार्ड बनवाने का सुनहरा मौक, अब मधुबनी में घर बैठे होगा काम

Last Updated:

आयुष्मान कार्ड योजना गरीब, शोषित और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए शुरू की गई है. इसके तहत गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, टीबी और अन्य इलाज का खर्च सरकारी या मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों में मुफ्त होता है. मधुबनी जिले में अब घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान चलाया जा रहा है.

Madhubani. मधुबनी जिले में जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बना है, उन्हें अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि अब आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाएंगी. बता दें कि कुछ प्रखंडों में यह काम शुरू हो चुका है, जबकि अन्य प्रखंडों में भी जल्द ही इसकी शुरुआत की जाएगी.

आयुष्मान कार्ड योजना गरीब, शोषित और वंचित परिवारों के लिए है, जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है. इस योजना के तहत लाभार्थी कैंसर, टीबी या अन्य गंभीर बीमारियों का इलाज किसी भी मान्यता प्राप्त निजी अस्पताल में 5 लाख तक मुफ्त करा सकते हैं. इलाज के लिए मरीज के पास आयुष्मान कार्ड होना आवश्यक है. ऐसे में यदि आप मधुबनी जिले में रहते हैं और आपका आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बना है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. अब आपका आयुष्मान कार्ड घर बैठे ही बनाया जाएगा.

घर-घर चल रहा अभियान
जिले के कुछ प्रखंडों, जैसे जयनगर, पंडौल और बेनीपट्टी में आयुष्मान कार्ड घर-घर जाकर बनाने का अभियान शुरू हो गया है. आने वाले दिनों में मधुबनी के अन्य प्रखंडों में भी यह प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. लोकल 18 से बातचीत में जयनगर प्रखंड में कार्यरत आशा कार्यकर्ता वीणा देवी ने बताया कि वे घर-घर जाकर उन लोगों की पहचान करती हैं, जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है. इसके बाद गांव के किसी सामूहिक स्थान पर 20 से 25 लोगों को एकत्र किया जाता है. फिर अस्पताल या संबंधित विभाग के कर्मियों को बुलाकर वहीं कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाती है. कुछ ही मिनटों में कार्ड नंबर जारी हो जाता है.

ये डॉक्यूमेंट है जरूरी 
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों में आधार कार्ड और राशन कार्ड होना चाहिए. छोटे बच्चों का भी कार्ड बनाया जा सकता है, इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र लाना आवश्यक है. वैसे, जन्म के पांच वर्षों तक बच्चों का इलाज माता-पिता के कार्ड पर ही होता है. यह योजना कुछ साल पहले ही शुरू हुई थी. हालांकि शिक्षित परिवार इसका बेहतर लाभ उठा रहे हैं, लेकिन अभी भी कई लोग इससे वंचित हैं. अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. विभाग घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बना रहा है. बस आपको इसका लाभ उठाना है और गंभीर बीमारियों का इलाज मुफ्त में मिल सकता है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *