ना मारें, ना डरें… घर में दिखे सांप को ऐसे करें सुरक्षित हैंडल, आपके वश में होगा विषैले से विषैला जानवर

Last Updated:

Snake Handling Tips: घर में सांप दिखने पर घबराएं नहीं, बल्कि सुरक्षित तरीके अपनाएं. वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट अभिषेक के अनुसार जमीन पर सांप होने पर डंडे या धुएँ का प्रयोग करें (धुंआ लटके सांप के लिए उपयोगी है). पेस्टिसाइड का उपयोग सीधे सांप पर न करें. यदि पकड़ने का अभ्यास न हो तो टॉन्ग और हुक का इस्तेमाल जानलेवा हो सकता है. प्रशिक्षित होने पर आप सांप के रास्ते में झोला बंधा हुआ पाइप रखकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल सकते हैं, क्योंकि सांप इंसान से डरते हैं और अंधेरे में घुसना चाहते हैं.

ख़बरें फटाफट

पश्चिम चंपारणः घर में सांप को देखने के बाद दिलेर से दिलेर इंसान की हालत खराब हो जाती है. ऐसी स्थिति में अपनी और परिवार वालों की जान को जोखिम में पड़ता देख ना चाहते हुए भी इन बेजुबान सरीसृपों को मारना पड़ता है. इस क्रम में कई बार ऐसे भी सांप कुचले जाते हैं जो पूरी तरह विषहीन होते हैं. कई बार तो गलत स्टेप लेने की वजह से इंसान की जान भी खतरे में पड़ जाती है. इन सभी मामलों को देखते हुए आज हम आपको कुछ जानकारी जानकारी दे रहे हैं, जिसका अनुसरण करने से विषैले से विषैला सांप भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा. साथ ही आप उन्हें मारने के बजाए बड़ी सरलता से हैंडल भी कर लेंगे.

ज़मीन पर वस्तुओं से घिरे सांप को हैंडल करने का तरीका 
क़रीब 25 वर्षों से वाइल्ड लाइफ पर काम कर रहे नेचर एनवायरमेंट एंड वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक बताते हैं कि यदि आप इस बात से अनजान हैं कि घर या दफ्तर में दिखने वाला सांप विषैला है या विषहीन है, तो ऐसी स्थिति में आपको उसके क़रीब जाने की आवश्यकता नहीं है. यदि वो ज़मीन पर है और उसके आस पास वस्तुओं का ढेर है, तो आप उसे किसी बड़े डंडे की मदद से दूर रहकर बाहर निकालने की कोशिश करें. स्थिति यदि विपरीत है तो उस वक्त आप किसी पेस्टिसाइड का उपयोग कर सांप को बाहर निकाल सकते हैं. ध्यान रहे कि पेस्टिसाइड का उपयोग सीधे सांप पर नहीं करना है.

छज्जा या छत से लटके हुए सांप को ऐसे करें हैंडल 
सांप यदि ऊपर किसी छज्जे या वस्तु से लटका है, तो वैसी स्थिति आप धुंआ करें. चुकी धुंआ ऊपर की तरफ भागता है ऐसे में उसका असर सीधे सांप पर होगा और वो बेचैन होकर नीचे उतारने की कोशिश करेगा. ध्यान रहे कि इस दौरान आज पास की जगह एकदम खाली होनी चाहिए.जहां से सांप को बाहर निकालने का रास्ता मिल सके.

ऐसी स्थिति में करें टॉन्ग और हुक का इस्तेमाल 
इन तरीकों के अलावे यदि आप हुक से सांप पकड़ने की कोशिश करते हैं, तो ध्यान रखें कि आपको इसका अभ्यास होना चाहिए. बिना प्रशिक्षण के ऐसा करना पूरी तरह से जान लेवा हो सकता है. यदि आप टॉन्ग का इस्तेमाल करते हैं, तो ध्यान रखें कि जरा सी चूक से सांप की हड्डियां टूट सकती हैं और वो मर सकता है.ऐसे में बेहद बीहड़ और गंभीर स्थिति में ही टॉन्ग के इस्तेमाल का निर्णय लें.

प्रशिक्षण के बाद ऐसे कर सकते हैं हैंडल 
सांप कभी भी इंसानों से सामना नहीं करना चाहते हैं. वो इस धरती के सबसे डरपोक जीव हैं और आहार छोड़ कर हर एक प्राणी से अपनी जान बचाते फिरते हैं. ऐसे में यदि आप उन्हें बिना छेड़े शांति से हैंडल करने की कोशिश करते हैं, तो यकीन मानिए वो आपको बाइट करने की कोशिश नहीं करेंगे. यदि आप एक बड़े मुंह वाले पाइप के पीछे झोला बांधकर उसे सांप के रास्ते में रख देंगे तो वह अंधेरा देखकर उसमें घुसने की कोशिश करेगा. पूरी तरह से घुसने के बाद आप झोले के मुंह को सावधानी से पकड़कर तीन बार अच्छी तरह से बांध सकते हैं और किसी सुरक्षित जगह पर छोड़ सकते हैं.

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ना मारें, ना डरें… घर में दिखे सांप को ऐसे करें सुरक्षित हैंडल

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *