Last Updated:
वॉट्सऐप पर फर्जी पार्ट-टाइम जॉब मैसेज से सावधान रहें. ये स्कैम हैं जो सिक्योरिटी डिपॉजिट मांगते हैं और पैसे भेजते ही गायब हो जाते हैं. अननोन नंबर से आए मैसेज को ब्लॉक और रिपोर्ट करें.
आजकल वॉट्सऐप पर रोज़ाना ऐसे मैसेज आते हैं जो कहते हैं. ‘पार्ट-टाइम जॉब है, घर बैठे कमाओ 20-30 हजार महीना, बस वीडियो लाइक करो, रिव्यू दो या सिंपल टास्क करो.’ पहली बार में लोगों को लगता है कमाल का मौका मिल गया, लेकिन सच ये है कि ये ज्यादातर फर्जी स्कैम होते हैं. भारत में लाखों लोग ऐसे झांसे में आकर पैसे गंवा चुके हैं.
स्कैमर पहले छोटे-मोटे टास्क देते हैं, थोड़े पैसे भी पेमेंट करते दिखाते हैं (जो असल में क्रिप्टो या फेक ट्रांसफर होते हैं), ट्रस्ट बनाते हैं, फिर कहते हैं ‘बड़ी कमाई के लिए पहले 500-5000 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट दो’ या ‘VIP टास्क के लिए पेमेंट करो’. पैसे भेजते ही गायब.
कैसे पहचानें ये फर्जी मैसेज? अननोन नंबर से आता है (अक्सर विदेशी नंबर जैसे +1, +234 या +63), जॉब ऑफर बिना अप्लाई किए, बिना इंटरव्यू के, आसान काम जैसे YouTube वीडियो लाइक/सब्सक्राइब, गूगल रिव्यू, प्रोडक्ट ऐड टू कार्ट, सर्वे, बहुत अच्छी सैलरी का वादा-रोज़ 500-2000 रुपये सिर्फ 2-3 घंटे में, जल्दी-जल्दी जवाब मांगते हैं, ‘स्लॉट बुक कर लो’ या ‘ग्रुप जॉइन करो’ या कभी पर्सनल डिटेल्स, बैंक डिटेल्स या लिंक क्लिक करने को कहते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
ये स्कैम 2026 में भी बहुत चल रहे हैं. सर्वे बताते हैं कि 40% से ज्यादा वॉट्सऐप यूजर्स को ऐसे फेक जॉब ऑफर मिल चुके हैं. स्कैमर कंपनियों के नाम इस्तेमाल करते हैं जैसे Chegg, PixelCrayons या कोई फेक HR, लेकिन असली कंपनी डिस्क्लेमर लगाती है कि हम ऐसे जॉब नहीं देते.
अब सबसे आसान तरीका, इनको 1 क्लिक में ब्लॉक और रिपोर्ट कैसे करें? इसके लिए मैसेज ओपन करो (लेकिन कोई लिंक क्लिक मत करना!).
चैट के ऊपर नंबर या नाम पर टैप करो. नीचे स्क्रॉल करो- ‘Block’ और ‘Report’ ऑप्शन दिखेगा. ‘Report and Block’ चुनो- ये सबसे बेस्ट है. एक क्लिक में रिपोर्ट भी हो जाएगी और ब्लॉक भी.रिपोर्ट करने से वॉट्सऐप को पता चलता है, वो अकाउंट चेक करता है और बंद कर सकता है. अगर ग्रुप में है तो ग्रुप इंफो में जाकर ‘Report Group’ करो. चैट डिलीट भी कर दो ताकि आगे न आए.
एक्स्ट्रा टिप्स- सुरक्षित रहो और अननोन से कोई लिंक मत खोलो, पैसे मत भेजो. प्राइवेसी सेटिंग्स चेक करो- Settings > Privacy > Groups में “My Contacts” सेट करो ताकि अनजान ग्रुप में न ऐड करें. अगर पैसे गए हैं तो तुरंत बैंक को बताओ, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करो या cybercrime.gov.in पर कंप्लेंट करो.
ये याद रखना जरूरी है कि असली जॉब कभी वॉट्सऐप पर अनसॉलिसिटेड मैसेज से नहीं मिलती. कंपनी वेबसाइट, नॉकरी.कॉम, लिंक्डइन पर अप्लाई करवाती है. अगर “पार्ट-टाइम जॉब” का मैसेज आए तो सीधे ब्लॉक और रिपोर्ट करो.
.