ज्यादा न खाएं एसिडिटी की गोलियां, किडनी हो जाएगी डैमेज, अपोलो के डॉक्टर ने दी चेतावनी

Last Updated:

Hidden Dangers of Acidity Pills: अधिकतर लोग एसिडिटी की दवाओं का खूब इस्तेमाल करते हैं. एक्सपर्ट्स की मानें तो बिना डॉक्टर की सलाह के लंबे समय तक इन गोलियों को लेने से किडनी डैमेज, हड्डियों का खोखला होना, विटामिन B12 की कमी और डिमेंशिया का खतरा बढ़ जाता है. इन दवाओं का ओवरयूज आपके लिए घातक हो सकता है.

Zoom

एंटासिड का सेवन 8 सप्ताह से ज्यादा नहीं करना चाहिए.

Side Effects of Antacid Overuse: गैस और एसिडिटी सबसे कॉमन समस्याएं हैं. लगभग सभी लोग कभी न कभी इन दिक्कतों का सामना करते हैं. ये समस्याएं कई बार अपने आप ठीक हो जाती हैं, जबकि कुछ लोग इससे निजात पाने के लिए गोलियां लेना शुरू कर देते हैं. लोग बिना सोचे-समझे गैस की टैबलेट निगल लेते हैं, लेकिन यह छोटी सी दिखने वाली आदत गंभीर समस्या पैदा कर सकती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि बिना डॉक्टर की सलाह के एंटासिड दवाएं लेने से किडनी के लिए खतरा पैदा हो सकता है. इतना ही नहीं, इन गोलियों से पेट की लाइनिंग पर भी बुरा असर पड़ सकता है.

हैदराबाद के अपोलो अस्पताल के फेमस न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार ने चेतावनी दी है कि एसिडिटी की गोलियां लंबे समय तक लेने से शरीर अंदर से खोखला हो सकता है. खासकर प्रोटॉन पंप इनहिबिटर (PPIs) का लंबे समय तक सेवन बेहद नुकसानदायक है. भारत में ये दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन के आसानी से उपलब्ध हैं, जिससे इनका दुरुपयोग बढ़ गया है. पीपीआई (PPIs) दुनिया भर में सबसे ज्यादा लिखी जाने वाली और सबसे ज्यादा गलत तरीके से इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं में से हैं. आमतौर पर ये दवाएं अल्सर या गंभीर एसिड रिफ्लक्स (GERD) के मामलों में केवल 4 से 8 सप्ताह के लिए दी जाती हैं. हालांकि लाखों लोग मामूली अपच या गैस से बचने के लिए सालों-साल इनका सेवन कर रहे हैं.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *