Last Updated:
मेक्सिको की सेना ने जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) के सरगना एल मेंचो को एक बड़े ऑपरेशन में मार गिराया. उसकी मौत के बाद जलिस्को समेत कई राज्यों में हिंसा भड़क गई, जहां गाड़ियां जलाई गईं और सड़कें जाम की गईं…और पढ़ें
मेक्सिको में मारा गया एल मेंचो.
एक दूसरे पोस्ट में उन्होंने मेक्सिको में भड़की हिंसा पर चिंता जताते हुए कहा कि बुरे लोग डर के कारण इस तरह प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लेकिन हिम्मत नहीं हारनी चाहिए. अमेरिकी विदेश विभाग ने हालात को देखते हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. अमेरिका और कनाडा से कॉल करने वालों के लिए 1-888-407-4747 और मेक्सिको या अन्य देशों से कॉल करने वालों के लिए +1-202-501-4444 नंबर जारी किया गया है.
कैसे हुआ ऑपरेशन?
द वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, मेक्सिको की सेना ने एक बड़े ऑपरेशन के दौरान एल मेंचो को मार गिराया. पहले वह घायल था और उसे हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही वह मर गया. इसे संगठित अपराध के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है. वॉशिंगटन पोस्ट और CNN की रिपोर्ट के अनुसार, उसकी मौत की खबर फैलते ही कार्टेल से जुड़े लोगों ने हिंसक प्रतिक्रिया शुरू कर दी. ग्वाडलहारा और आसपास के इलाकों में गाड़ियां जलाई गईं, बसों और दुकानों में आग लगाई गई और कई जगह हाईवे ब्लॉक कर दिए गए. फॉक्स न्यूज ने बताया कि यह कार्रवाई जलिस्को राज्य में की गई थी. न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, प्यूर्टो वालार्टा जैसे पर्यटन शहर में भी बंदूकधारियों ने सड़कों पर कब्जा कर लिया और आगजनी की.
कौन था एल मेंचो?
एल मेंचो जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) का मुखिया था. यह गैंग मेक्सिको का सबसे ताकतवर और हिंसक ड्रग नेटवर्क माना जाता है. अमेरिका ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी के लिए 15 मिलियन डॉलर तक का इनाम घोषित किया था. उस पर फेंटानिल और मेथामफेटामाइन जैसे खतरनाक ड्रग्स को अमेरिका भेजने का आरोप था. अमेरिकी एजेंसियां उसे ड्रग सप्लाई चेन का बड़ा खिलाड़ी मानती थीं.
February 23, 202611:22 IST
Mexico Violence Live: राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने की शांति की अपील
मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने देश के नागरिकों से शांत रहने और आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है. उन्होंने बताया कि संघीय बलों की ओर से चलाए गए ऑपरेशन के बाद कुछ इलाकों में नाकेबंदी और अन्य प्रतिक्रियाएं हुई हैं, लेकिन राज्यों की सरकारों के साथ पूरा समन्वय बना हुआ है. राष्ट्रपति ने कहा कि सुरक्षा कैबिनेट लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपडेट दे रहा है और देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य गतिविधियां जारी हैं. उन्होंने मेक्सिको की सेना, नेशनल गार्ड और सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई की सराहना भी की.
February 23, 202611:03 IST
Mexico Violence Live: भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
Dear all Indian nationals in Mexico:
There are ongoing security operations and related road blockages and criminal activity, Indian nationals in Jalisco State (areas of Puerto Vallarta, Chapala, and Guadalajara), Tamaulipas State (areas of Reynosa and other municipalities),…
— India in México (@IndEmbMexico) February 22, 2026
मेक्सिको में कुख्यात ड्रग सरगना नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वेंट्स उर्फ ‘एल मेंचो’ की मौत के बाद भड़की हिंसा के बीच भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि सुरक्षा अभियान, सड़क बंदी और आपराधिक गतिविधियों के कारण हालात संवेदनशील हैं. दूतावास ने जलिस्को राज्य (प्यूर्टो वालार्टा, चापाला, ग्वाडलहारा), तामाउलिपास (रेनोसा समेत अन्य इलाके), मिचोआकान, गुरेरो और नुएवो लियोन के कुछ हिस्सों में रह रहे भारतीयों से अगले निर्देश तक सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा है. एल मेंचो की मौत के कुछ ही घंटों बाद जलिस्को, मिचोआकान और गुआनाहुआतो समेत कई राज्यों में हिंसा फैल गई. हथियारबंद लोगों ने गाड़ियां जलाईं, हाईवे ब्लॉक किए और सुरक्षाबलों से झड़प की. हालात को देखते हुए नागरिकों और पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील की गई है.
February 23, 202610:56 IST
Mexico Violence Live: एल मेंचो की मौत के बाद 6 राज्यों में बवाल
मेक्सिको में जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) के प्रमुख नेमेसियो ओसेगुएरा उर्फ ‘एल मेंचो’ की मौत के बाद कई राज्यों में हिंसा फैल गई है. जलिस्को के टापाल्पा में सैन्य कार्रवाई के दौरान मारे जाने के कुछ ही घंटों में उसके समर्थकों ने समन्वित हमले शुरू कर दिए. हाईवे पर गाड़ियां जलाकर रास्ते बंद किए गए, कई कारोबारियों की दुकानों में आग लगाई गई और कुछ शहरों में लोगों व पर्यटकों से घर के अंदर रहने को कहा गया. अधिकारियों के अनुसार यह ऑपरेशन मेक्सिको की स्पेशल फोर्स ने अमेरिकी खुफिया मदद के साथ अंजाम दिया. छापे में घायल होने के बाद एल मेंचो की हिरासत में मौत हुई और उसका शव कड़ी सुरक्षा में मेक्सिको सिटी ले जाया गया. प्यूर्टो वालार्टा में हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुईं. एयर कनाडा, यूनाइटेड एयरलाइंस और एयरोमेक्सिको जैसी कंपनियों ने उड़ानें रद्द कर दीं. बीच रिजॉर्ट इलाके से धुएं के गुबार उठते दिखे.
February 23, 202610:48 IST
Mexico Violence Live: एल मेंचो की मौत से खुश हुआ अमेरिका
कुख्यात ड्रग सरगना नेमेसियो ओसेगुएरा उर्फ ‘एल मेंचो’ के मारे जाने के बाद अमेरिका की भूमिका को लेकर अटकलें तेज हो गईं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ‘We’re winning too much’ यानी ‘हम बहुत ज्यादा जीत रहे हैं’ लिखकर संदेश पोस्ट किया, जिसके बाद चर्चा और बढ़ गई. व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट ने स्पष्ट किया कि मेक्सिको के जलिस्को राज्य के टापाल्पा इलाके में हुए ऑपरेशन के दौरान अमेरिका ने खुफिया सहायता दी थी. उन्होंने कहा कि एल मेंचो अमेरिका और मेक्सिको दोनों के लिए बड़ा लक्ष्य था और यह कार्रवाई फेंटानिल की तस्करी रोकने के व्यापक प्रयास का हिस्सा थी.
.