वैश्विक संकेतों से मिली मजबूती, घरेलू बाजार में दूसरे दिन भी रैली, सेंसेक्स 449 अंक चढ़ा, निफ्ट

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Share Market Today: वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन चढ़कर बंद हुआ. सेंसेक्स में 449 अंकों की तेजी रही जबकि निफ्टी 148 अंक मजबूत हुआ. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 449.53 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85,267.66 अंक पर बंद हुआ.

कारोबार के दौरान एक समय यह 502.69 अंक चढ़कर 85,320.82 तक पहुंच गया था. एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी भी 148.40 अंक यानी 0.57 प्रतिशत मजबूत होकर 26,046.95 अंक पर बंद हुआ. 

इन शेयरों में रही तेजी

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाटा स्टील, इटर्नल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, मारुति और भारती एयरटेल के शेयर चढ़कर बंद हुए. दूसरी तरफ, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा, आईटीसी और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दर में कटौती किए जाने के बाद वैश्विक निवेशकों की जोखिम लेने की प्रवृत्ति बढ़ी है. इससे रुपये में गिरावट जारी रहने और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बावजूद तरलता में सुधार की उम्मीद बनी और घरेलू बाजारों को सहारा मिला.

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

नायर ने कहा कि व्यापक बाजार सूचकांकों में हाल की गिरावट के बाद एक बार फिर खरीदारी की प्रवृत्ति देखी जा रही है. एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए. यूरोपीय बाजार भी दोपहर कारोबार में बढ़त में थे. अमेरिकी बाजार भी बृहस्पतिवार को मजबूत बंद हुए थे. 

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत गिरकर 61.25 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 2,020.94 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,796.07 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी से बाजार को समर्थन दिया.

बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 426.86 अंक चढ़कर 84,818.13 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 140.55 अंक की बढ़त के साथ 25,898.55 अंक पर रहा था.

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price: चांदी ने बनाया इतिहास! पहली बार 2 लाख के पार, सोने की कीमतों में भी हाहाकार

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *