गाय और भैंस का दूध मिलाने से फटता है? क्या इसे पीना सही! 99% लोग नहीं जानते सही जवाब

Last Updated:

गाय और भैंस का दूध मिलाकर पीना सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं है, लेकिन ताजा और उबला हुआ दूध ही लें. लैक्टोज इनटॉलरेंस वालों को इससे बचना चाहिए.

गाय और भैंस का दूध मिलाने से फटता है? क्या इसे पीना सही! 99% लोग नहीं जानते...
गाय और भैंस का दूध हमारे घरों में रोजाना इस्तेमाल होने वाली सबसे ज़रूरी चीज़ है. अक्सर लोग या तो गाय का दूध पीते हैं या फिर भैंस का, लेकिन कई बार ये सवाल उठता है कि क्या दोनों का दूध मिलाकर पीना चाहिए या नहीं. कुछ लोग मानते हैं कि इससे दूध फट सकता है और सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है, जबकि कुछ इसे सेहतमंद बताते हैं। सच क्या है, आइए विस्तार से जानते हैं.

दरअसल, दूध फटने का कारण उसमें मौजूद प्रोटीन और फैट की मात्रा होती है. गाय के दूध में फैट कम और पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जबकि भैंस के दूध में फैट और प्रोटीन ज्यादा होता है. जब इन्हें मिलाकर गर्म किया जाता है या इनमें किसी तरह की एसिडिक चीज (जैसे नींबू का रस) मिलती है, तो दूध फटने की संभावना बढ़ जाती है. हालांकि, सिर्फ दोनों का दूध मिलाने से अपने-आप दूध नहीं फटता. दूध तभी फटता है जब उसमें खट्टापन आ जाता है या उसे ज़्यादा देर तक रखा जाता है.

गाय और भैंस के दूध का फर्क
गाय का दूध हल्का, आसानी से पचने वाला और बच्चों या बुजुर्गों के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है. इसमें फैट कम होने की वजह से मोटापा बढ़ने का खतरा कम रहता है. भैंस का दूध गाढ़ा, ज्यादा क्रीमी और प्रोटीन से भरपूर होता है. यह बच्चों की हड्डियों को मजबूत करने और बॉडी बिल्डिंग करने वालों के लिए अच्छा माना जाता है. अगर आप दोनों का दूध मिलाकर पीना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि दूध ताजा और उबला हुआ हो. सुबह के समय गाय और भैंस का दूध मिलाकर पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इससे दिनभर एनर्जी मिलती है. बच्चों और बुजुर्गों को हल्की मात्रा में ही देना चाहिए ताकि पाचन पर दबाव न पड़े. जिन लोगों को दूध से एलर्जी है या लैक्टोज इनटॉलरेंस है, उन्हें गाय और भैंस दोनों का दूध मिलाकर नहीं पीना चाहिए. ऐसे लोगों को इससे गैस, पेट दर्द और डायरिया जैसी समस्या हो सकती है.

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

गाय और भैंस का दूध मिलाने से फटता है? क्या इसे पीना सही! 99% लोग नहीं जानते…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *