पत्नी की पूजा का फल क्या पति को मिलता है ? Video में जया किशोरी ने बताई सच्चाई

Jaya Kishori: भारतीय संस्कृति में पत्नियां अपने पति के लिए व्रत रखती है जैसे वट सावित्री, वार अनुसार व्रत, करवा चौथ, पूजा पाठ अन्य धार्मिक कार्य करती हैं. ये बहुत आम धारणा है कि पत्नी की पूजा का फल पति को भी मिलता है लेकिन प्रेमानंद महाराज और जया किशोरी ने इस धारणा की सच्चाई बताई है.

जया किशोरी ने क्या कहा

प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी ने कहा कि इस दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं जिसकी बदली नहीं हो सकती. अर्थात एक के कर्मों का फल दूसरों को नहीं मिलता. उन्होंने पुरुषों की इस धारणा पर जवाब देते हुए कहा कि अगर कोई पुरुष ये सोचता है कि वह पूजा नहीं करते लेकिन उनकी पत्नी पूजा, व्रत आदि तमाम धार्मिक अनुष्ठान करती है जिससे उसका फल उन्हें भी मिल जाएगा, तो ऐसा सोचना गलता है. पत्नी की पूजा फल सिर्फ उसी को मिलता है.

प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा

प्रेमानंद महाराज ने स्पष्ट रूप से कहा कि, यदि पत्नी भक्ति कर रही है तो उसका पुण्य केवल उसे ही प्राप्त होगा. जो भी पूजा करता है, उसका फल उस व्यक्ति को ही मिलता है। लेकिन पत्नी अगर चाहे तो वह अपने पुण्य को अपने पति को दे सकती है लेकिन यह उसकी इच्छा पर निर्भर करता है. इसके अलावा पत्नी की पूजा का फल पति को तभी मिलेगा जब वह पत्नी का आदर करे, उसके मार्ग में सहयोग करें. हालांकि पति की पूजा का फल पत्नी को मिल सकता है क्योंकि महाराज जी के अनुसार पति ने पत्नी का पाणिग्रहण किया है.

New Year 2026 Mistake: 2026 में दूर रहेंगे दुख, दरिद्रता, बस नए साल के पहले दिन न करें ये गलती

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *