क्या सच में गर्म दूध पीने से अच्छी नींद आती है?
एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्म दूध में ट्रिप्टोफैन, एमिनो एसिड, सेरोटोनिन और मेलाटोनिन जैसे बिल्डिंग ब्लॉक पाए जाते है, जो अच्छी नींद पाने में मदद करते हैं. रात के समय सोने से पहले दूध का सेवन करने से दूध में मौजूद गुण न्यूरोट्रांसमीटर का काम करते हैं. नियमित रूप से गर्म दूध में केसर या शहद मिलाकर पीने से इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं.
दूध में विटामिन बी 12, विटामिन डी, प्रोटीन, कैल्शियम, मिनरल्स और पोटैशियम आदि पाए जाते हैं. दूध पीने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं और कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में भी मदद मिलती है. लेकिन संतुलित मात्रा में ही दूध पीने से शरीर को फायदे मिलते हैं. जरूरत से ज्यादा दूध पीने से आपके शरीर को कई गंभीर नुकसान भी पहुंच सकते हैं. कुछ लोगों को दूध से एलर्जी भी होती है, ऐसे लोगों को दूध पीने या दूध से बने प्रोडक्ट्स का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.
एक्सपर्ट के मुताबिक, आमतौर पर एक से दो गिलास दूध का सेवन हर व्यक्ति के लिए सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है. उम्र के हिसाब से भी दूध पीने की क्षमता कम या ज्यादा हो सकती है. बीमारी या किसी भी समस्या से जूझ रहे व्यक्ति को दूध पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.
.