क्या आपको खड़े होकर खाने की आदत है? परेशानी में पड़ सकते हैं आप, डॉक्टर ने बताया क्यों

Last Updated:

Eating While Standing: शादी-व्याह या पार्टियों में जब आप कुछ खाते हैं तो अमूमन खड़े होकर ही खाते हैं लेकिन कुछ लोग की यह आदत पड़ जाती है. वह घर में भी खड़े होकर ही अक्सर खाना खाते हैं. आखिर जब किसी को हमेशा खड़े होकर खाना खाने की आदत होती है तो शरीर पर क्या असर पड़ता है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

खड़े होकर खाना खाने के नुकसान.

Eating While Standing : पार्टियों में लोगों का खड़े होकर खाना मजबूरी है. शादी-ब्याह में हर किसी को खड़े होकर खाना ही पड़ता है लेकिन कुछ लोग ऑफिस के कैंटीन जाते हैं तो वहां भी खड़े होकर खा लेते हैं. कुछ लोग अपने घरों में किचेन में खड़े होकर खाते हैं तो कुछ जल्दीबाजी में डाइनिंग टेबल के पास भी खड़े होकर खा लेते हैं. ये ऐसे लोग होते हैं जिनके पास समय का अभाव होता है और एक साथ कई काम करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस आदत का शरीर और उसके मेटाबॉलिज़्म पर क्या असर पड़ता है? एक्सपर्ट का कहना है कि यदि आप कभी-कभार खड़े होकर खाना खा लेते हैं तो इससे कोई खास दिक्कत नहीं होती लेकिन अगर यह आपकी आदत बन जाए तो यह धीरे-धीरे पाचन, भूख और शरीर के भोजन को प्रोसेस करने के तरीके को प्रभावित कर सकता है. आखिर रेगुलर खड़े होकर खाने से हमारे शरीर पर क्या असर होता है. आइए इसके बारे में डॉक्टर से जानते हैं.

खड़े होकर खाने से क्या होता है

इंडियन एक्सप्रेस की खबर में किम्स अस्पताल, पुणे की चीफ डायटीशियन डॉ. अंबरीन शेख कहती हैं कि अक्सर ऐसा लोग जल्दीबाजी में करते हैं. या जब लोग तनाव में रहते हैं, दिमाग में किसी दूसरे काम को करने की टेंशन रहती है, तब ऐसा करते हैं. उन्होंने बताया कि यह आदत खाने के व्यवहार, भूख पर नियंत्रण और पाचन की हेल्थ को प्रभावित करती है.जब आप खड़े होकर खाते हैं तो आपका शरीर गो-मोड में बना रहता है और नर्वस सिस्टम थोड़ा सक्रिय रहता है. लेकिन आपको ध्यान रखना चाहिए कि पाचन सबसे अच्छा काम तब करता है जब शरीर शांत और बैठी हुई अवस्था में हो. लेकिन जब आप खड़े होकर खाते हैं तो भोजन पेट से तेज़ी से गुजरता है जिससे संतुष्टि महसूस करने के लिए कम समय मिलता है. नतीजतन आप सामान्य भोजन की तुलना में खड़े होकर अधिक खा सकते हैं लेकिन आपको इसका एहसास भी नहीं होता. इससे आपका वजन बढ़ सकता है.

खड़े होकर खाने से समस्याएं

खड़े होकर खाने में एक और समस्या है. जब आप खड़े होकर खाते हैं तो आप बहुत कम चबाते हैं. अंबरीन ने बताया कि लोग अक्सर खड़े होकर या जल्दी-जल्दी खाते समय बड़े कौर लेते हैं और कम चबाते हैं. जब आप भोजन को कम चबाते हैं तो पेट में इसे तोड़ने के लिए आंतों को ज्यादा एक्टिव होना पड़ता है. इस प्रोसेस में ज्यादा समय लगता है और तब तक एसिड का उत्पादन ज्यादा होता है. इससे एसिड रिफलेक्स यानी एसिडिटी की समस्या हो सकती है. वहीं इससे पेट फूल सकता है. पेट में भारीपन महसूस होता है. वहीं इससे मेटाबोलिज्म भी प्रभावित होता है. शरीर भूख और तृप्ति को नियंत्रित करने के लिए घ्रेलिन और लेप्टिन जैसे हार्मोन रिलीज करता है. जब आप ध्यान भटकाकर या चलते-फिरते खाते हैं तो ये संकेत कमजोर पड़ जाते हैं.समय के साथ, भूख और तृप्ति के इस प्राकृतिक चक्र में गड़बड़ी होने लगती है, जिससे क्रेविंग बढ़ना, ज़रूरत से ज्यादा खाना और ऊर्जा में अचानक गिरावट जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कुछ लोगों में, खासकर जिन्हें एसिडिटी की समस्या है, खड़े होकर खाना रिफ्लक्स की समस्या बढ़ा सकता है क्योंकि खाना ठीक से पेट में ठहर नहीं पाता और गुरुत्वाकर्षण के कारण जल्दी आंतों की ओर खिसक जाता है.

तो आखिर खाना कैसे खाना चाहिए?

डॉ. अंबरीन ने बताया कि खाने का बेहतर तरीका वही हो जो आप जानते हैं. सबको बैठकर ही खाना चाहिए. हड़बड़ी में नहीं खाना चाहिए. धीरे खाइए और पूरी तरह खाने को महसूस कीजिए. भोजन के हर कौर का आनंद लीजिए. आरामदायक मुद्रा में बैठने से पेट अपने पाचक एंज़ाइम को ठीक तरह से सक्रिय करता है.इसलिए आराम से बैठकर खाइए. खाते समय किसी चीज में खुद को मत उलझाइए. खाने का आनंद लीजिए. खाते समय टीवी या मोबाइल का यूज न कीजिए. तेजी से मत खाइए. धीरे-धीरे खाइए. ऐसा करने से भोजन का पाचन अच्छा होगा और मेटाबोलिज्म बूस्ट होगा.

About the Author

Lakshmi Narayan

Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at News18. His role blends in-dep…और पढ़ें

homelifestyle

क्या आपको खड़े होकर खाने की आदत है? परेशानी में पड़ सकते हैं आप, जानें क्यों

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *