Last Updated:
Best Yoga for Stress Release: जहानाबाद के योग विशेषज्ञ गौतम चरित्र ने बताया कि योग तनाव दूर करने का असरदार तरीका है. ध्यान, विपरीत करणी और शवासन से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है.
हाइलाइट्स
- योग तनाव दूर करने का असरदार तरीका है
- ध्यान, विपरीत करणी और शवासन से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है
- श्वास गिनती से मन शांत होता है और तनाव कम होता है
इस विषय पर, जहानाबाद के योग विशेषज्ञ गौतम चरित्र ने लोकल 18 से बात करते हुए कहा कि योग हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है. यह हमें पूरे दिन तनावमुक्त रखता है और बुढ़ापे में होने वाली कई परेशानियों से भी बचाता है. गौतम हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय से योग में डिग्री प्राप्त कर चुके हैं और देश-दुनिया के लोगों को ऑनलाइन और ऑफलाइन योग सिखा रहे हैं. योग एक्सपर्ट का मानना है कि कुछ आसान आसन और प्राणायाम से स्ट्रेस मैनेजमेंट करना संभव है.
तनाव को कम करने का यह सबसे पहला और आसान तरीका है. सबसे पहले आप बज्रासन या किसी भी आरामदायक आसन में बैठ जाएं. दोनों हाथों को गोद में रखकर आंखें बंद कर लें. अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें. सांसों की गिनती 27 से उल्टी दिशा में या 10 से 1 तक गिनें. ऐसा करने से ध्यान नहीं भटकता है.
स्टेप 2: इनवर्टेड पोज (विपरीत करणी)
फायदा: इस आसन से शरीर का रक्त संचार ऊपरी हिस्से, खासकर मस्तिष्क की ओर बेहतर होता है. मस्तिष्क में शुद्ध रक्त संचार होने से तनाव कम होता है.
यह आसन 50-60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है. आराम से पीठ के बल लेट जाएं और पूरे शरीर को जमीन पर ढीला छोड़ दें. पेट, सीने और गर्दन से सहज रूप से सांस लें. अपनी सांसों के आवागमन को महसूस करें. जब सांस अंदर जाती है तो पेट ऊपर की ओर फूलता है और जब बाहर आती है तो शरीर हल्का महसूस होता है.
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें
.