Last Updated:
Summer AC Use Tips: गर्मी के सीजन में AC शुरू करने वाले हैं या शुरू चुके हैं तो सबसे पहले सर्विसिंग करवा लें. इसके अलावा दो और बातों का ध्यान रखें, इससे आपका AC एकदम मस्त चलेगा. खूब ठंडा करेगा और सबसे बड़ी बात बिजली बिल कम आएगा.
Tips And Tricks: मार्च महीना यानी गर्मी के सीजन की शुरुआत. इस बार तो मार्च में ही गर्मी ने कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया. बुंदेलखंड में भी लगभग ऐसा ही हाल है. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस बार गर्मी लंबी होने के साथ भयंकर हो कसती है. गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर, एसी को दुरुस्त करने लगे हैं. कई जगह पर इनका उपयोग शुरू भी कर दिया गया है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती है, लेकिन बिजली का मीटर दौड़ने लगता है. इसके चलते जेब का बोझ बढ़ता है. खास करके जितना अधिक एसी का उपयोग किया जाता है, बिल उतना अधिक आता है.
शहरों में गर्मी से बचने के लिए ऑफिस, दुकान के अलावा घरों में भी एसी का उपयोग खूब होता है. लेकिन, अगर ऐसा हो कि आप गर्मी से भी बचे रहें और बिजली बिल भी कम आए तो कैसा रहेगा? जी हां, चौंकिए नहीं, ऐसा हो सकता है. हम आपको एक ऐसा फार्मूला बताने जा रहे हैं जो आपके लिए राहत देगा. मध्य प्रदेश के सागर में 4 साल से फ्रिज, वाशिंग मशीन और एसी जैसे उपकरणों का काम करने वाले इलेक्ट्रीशियन रोहित प्रजापति ने बताया कि सबसे पहले इस बात का ध्यान रखना है कि जब आप गर्मी के सीजन में एसी शुरू करने वाले हैं या शुरू कर दिए हैं तो सबसे पहले सर्विसिंग करवा लें.
इतने टेंपरेचर पर चलाएं AC
सर्विसिंग होने से एसी पर लोड नहीं पड़ता है. इससे बिजली का बिल कम आता है. अगर एसी गंदा है तो उसकी वजह से लोड रहता है. इसमें कंप्रेसर और जाली में हीटिंग होती है. वह रेगुलर चलती रहती है तो लोड बढ़ता है, जिससे बिजली खपत ज्यादा होती है. दूसरी बात जो भी उपभोक्ता एसी का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि वह अपने एसी को नार्मल टेंपरेचर पर चलाएं. नार्मल टेंपरेचर 24 से 25 डिग्री के आसपास होता है. इसकी वजह से एसी पर ज्यादा लोड नहीं आता. यह हमारी बॉडी के लिए भी नुकसानदायक नहीं होता है.
AC को डायरेक्ट बंद न करें
इसके अलावा, इस बात का भी ध्यान रखें कि जब भी हम एसी को ऑन या ऑफ करते हैं तो रिमोट का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि डायरेक्ट बंद करने की वजह से इसमें फ्लकचुएशन जैसी स्थिति बन जाती है. इस तरह से एसी के जो पुर्जे होते हैं, वह खराब होने लगते हैं, जिससे ऐसी सही तरीके से काम नहीं कर पाता. अधिक बिजली बिल के रूप में भी हमें दिक्कत होती है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
.