जरूरत की खबर-चश्मा साफ करते हुए न करें ये गलतियां: विजन पर पड़ता है असर, चश्मे की सफाई और सही रख-रखाव के 10 तरीके

  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Eyeglasses Cleaning Common Mistakes (Do’s & Don’ts) | Chashma Saaf Karne Ka Tarika

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चश्मा आज सिर्फ नजर की कमजोरी का इलाज नहीं, बल्कि स्टाइल और पर्सनैलिटी का हिस्सा भी बन चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजमर्रा में की गई कुछ छोटी-छोटी गलतियां आपके चश्मे की क्वालिटी बिगाड़ सकती हैं?

अक्सर लोग टी-शर्ट या रुमाल से लेंस पोंछ लेते हैं, जिससे उस पर स्क्रैच पड़ सकते हैं और विजन पर असर पड़ता है। कई बार गंदे हाथों से चश्मा छूना या साबुन और सर्फ से उसे धोना भी नुकसान पहुंचाता है।

अगर आप चाहते हैं कि आपका चश्मा लंबे समय तक साफ और सुरक्षित बना रहे, तो जरूरी है कि आप उसकी सही तरह से सफाई और देखभाल करें।

ऐसे में आज हम आपको जरूरत की खबर कॉलम में जानेंगे कि-

  • चश्मा साफ करते वक्त कौन-सी आम गलतियों से बचना चाहिए?
  • लेंस की चमक और क्लैरिटी बनाए रखने के लिए सही तरीका क्या है?

सवाल- चश्मा साफ करते समय लोग क्या गलतियां करते हैं?

जवाब- चश्मा साफ करते वक्त लोग कई आम गलतियां कर बैठते हैं, जो लेंस की क्वालिटी और विजन को प्रभावित कर सकती हैं। लोग कपड़ों से, जैसे अपनी टी-शर्ट या रुमाल से चश्मा साफ कर लेते हैं, जबकि इनकी सतह लेंस को खुरच सकती है।

साबुन, डिटर्जेंट या अन्य केमिकल प्रोडक्ट्स से चश्मा धोना लेंस की कोटिंग को नुकसान पहुंचा सकता है। कभी-कभी लोग किसी भी कपड़े, जैसे रूमाल, तौलिया या बिस्तर की चादर से भी लेंस रगड़ देते हैं, जो बिल्कुल गलत है।

सवाल- चश्मा साफ करने के लिए हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए?

जवाब- अगर आप अपने चश्मे को साफ और सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो ग्लास क्लीनर का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं।

सवाल- गलत तरीके से चश्मा साफ करने से क्या नुकसान हो सकते हैं?

जवाब- आमतौर पर चश्मा पहनने वाले लोग उसे साफ करने के तरीके पर ध्यान नहीं देते। जल्दी में कभी टी-शर्ट से पोंछ लिया, कभी किसी खुरदुरे कपड़े या साबुन से साफ कर लिया।

इससे लेंस पर खरोंच पड़ने लगती है। इन तरीकों से चश्मा साफ करने के कई नुकसान पहुंच सकते हैं। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं।

सवाल- सही तरीके से चश्मा साफ करने तरीका क्या है?

जवाब- चश्मा साफ करने के सही तरीके को समझने के लिए विस्तार में जाना होगा। आइए इसे प्वाइंट्स के जरिए समझते हैं।

  • माइक्रोफाइबर का इस्तेमाल करें: यह खासतौर पर लेंस की सफाई के लिए बनाया जाता है और लेंस पर स्क्रैच नहीं पड़ता है।
  • लेंस क्लीनिंग स्प्रे का उपयोग करें: बाजार में उपलब्ध ये स्प्रे धूल और ग्रीस को आसानी से हटाते हैं।
  • हल्के गुनगुने पानी से धोएं: अगर धूल बहुत जमी है तो लेंस को पहले हल्के पानी से धो लें और फिर माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछें।
  • दोनों तरफ सफाई करें: सिर्फ सामने की सतह ही नहीं, पीछे की तरफ भी साफ करें ताकि विजन क्लियर बना रहे।
  • हर रोज सफाई की आदत डालें: दिन में कम से कम एक बार अच्छी तरह से चश्मा साफ करना जरूरी है।

सवाल- क्या साबुन, सर्फ या घर के क्लीनर से साफ करने से चश्मा खराब हो सकता है?

जवाब- साबुन, सर्फ या बर्तन धोने वाले क्लीनर चश्मे के लिए सुरक्षित नहीं हैं। इनमें मौजूद हार्श केमिकल्स लेंस की एंटी-ग्लेयर, एंटी-रिफ्लेक्टिव या यूवी-प्रोटेक्शन कोटिंग को धीरे-धीरे घिस देते हैं।

इससे चश्मा देखने में धुंधला हो जाता है और उसकी लाइफ कम हो जाती है। कई बार साबुन में मौजूद मॉइस्चराइजिंग एजेंट्स लेंस पर परत छोड़ देते हैं, जिससे दाग हटाना और भी मुश्किल हो जाता है।

याद रखें कि चश्मा हमारी आंखों की सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए उस पर ऐसे किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जो लेंस के लिए डिजाइन न किया गया हो।

सवाल- चश्मे के रख-रखाव का सही तरीका क्या है?

जवाब- आमतौर पर हम चश्मे का रख-रखाव बहुत लापरवाही से करते हैं। इस वजह से लेंस में स्क्रैच आदि की समस्या होती है।

  • केस में रखें: चश्मा न पहनने पर हमेशा हार्ड या सेफ केस में रखें।
  • लेंस नीचे न रखें: चश्मा मेज पर कभी भी लेंस की तरफ नीचे न रखें, इससे स्क्रैच आ जाते हैं।
  • ज्यादा गर्म जगह से बचाएं: धूप में कार के डैशबोर्ड जैसी जगह पर चश्मा रखने से लेंस की कोटिंग खराब हो सकती है।
  • एक हाथ से न उतारें: हमेशा दोनों हाथों से चश्मा उतारें ताकि उसके फ्रेम का शेप न बिगड़े।
  • तेल और केमिकल्स से दूर रखें: हेयर स्प्रे, परफ्यूम या ऑयली प्रोडक्ट्स लेंस को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

आखिरी बार लेंस जांच लें चश्मा पूरी तरह पोंछने के बाद देखें कि कहीं कोई दाग या धब्बा तो नहीं रह गया। अगर है, तो उसे माइक्रोफाइबर कपड़े से हल्के हाथों से साफ कर लें।

टचअप के लिए डिस्पोजेबल वाइप्स का इस्तेमाल करें अगर आप जल्दी में हैं या सफर में हैं, तो चश्मा साफ करने के लिए डिस्पोजेबल लेंस वाइप्स का इस्तेमाल करें। ये खास तौर पर लेंस के लिए बनाए जाते हैं और बाजार में आसानी से मिल जाते हैं।

सवाल- लेंस की शाइन और क्लैरिटी लंबे समय तक कैसे बनाए रखें?

जवाब- लेंस की शाइन और क्लैरिटी बनाए रखने के लिए सबसे अहम है कि आप उन्हें स्क्रैच और धूल से बचाएं। जब भी चश्मा साफ करें, पहले हल्के पानी से धोकर धूल हटा लें और फिर माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछें।

यह लेंस की कोटिंग को नुकसान से बचाता है और उसकी चमक बरकरार रखता है।

इसके अलावा, घर के किसी भी क्लीनर या केमिकल से दूरी बनाना जरूरी है। ध्यान रहे कि बार-बार गलत सफाई करने से लेंस की शाइन धीरे-धीरे कम होती जाती है और फिर नया लेंस बदलने की जरूरत पड़ती है।

……

जरूरत की ये खबर भी पढ़ें

जरूरत की खबर-पैंट की पिछली जेब में न रखें वॉलेट: कमर व पीठ दर्द के साथ साइटिका का रिस्क, सुनें डॉक्टर की 6 जरूरी सलाह

आपने अक्सर ये देखा होगा कि कुछ लोगों को पैंट के पीछे वाली जेब में वॉलेट रखने की आदत होती है। लेकिन क्या कभी सोचा है कि यह छोटी सी आदत धीरे-धीरे हमारी रीढ़ की हड्डी और पेल्विस के संतुलन को बिगाड़ सकती है। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *